Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: तमिलनाडु में फिर दहली पटाखा फैक्ट्री, विस्फोट से गईं 8 लोगों की जानें, कई घायल

Tamil Nadu Fireworks Factory Blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में पटाखा फैक्ट्री के अंदर जानलेवा विस्फोट हुआ है. इससे पहले भी राज्य में ऐसे विस्फोट होते रहे हैं, जिनमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Tamil Nadu Blast News: दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में फिर एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया है. इस विस्फोट में कई लोगों की जानें चली गईं हैं. जख्मी हुए लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया है. घटनास्थल से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं..जिनसे विस्फोट की भयावहता समझी जा सकती है.

न्यूज ANI एजेंसी ने बताया कि घटना विरुधुनगर जिले की है, जहां शनिवार (17 फरवरी) को पटाखा फैक्ट्री विस्फोट से दहल गई. विस्फोट में कम से कम 8 लोगों ने जान गंवा दी. साथ ही कई लोगों के घायल होने की खबर आई है. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.

Tamil Nadu Firecracker Factory Blast

  • पटाखा फैक्ट्री के बारे में यह जानकारी मिली है कि उसके आॅनर का नाम विजय है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास करेगी.

महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में भी लगी आग

इसी प्रकार महाराष्ट्र के नवी मुंबई में भी आग लगने की घटना हुई है. न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि पावने एमआईडीसी के गामी इंडस्ट्रियल पार्क के पीछे दो कंपनियों में आग लगी है. पता चलते ही वहां पर दमकल की कई गाड़ियां भेजी गई हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital