Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Elvish Yadav Bail: सांपों के जहर की सप्लाई मामले में एल्विश यादव को नोएडा की अदालत से मिली ज़मानत, लेकिन अभी जेल में ही रहेंगे

Noida News: बिग बॉस ओटीटी के विजेता एल्विश यादव को कुछ दिनों पहले नोएडा पुलिस द्वारा सांपों के जहर की सप्लाई मामले में गिरफ्तार किया गया था. आज उनको अदालत से जमानत पर रिहा कर दिया गया.

Elvish-Yadav news

एल्विश यादव के यूट्यूब पर 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं

Elvish Yadav News: पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव को सांपों के जहर की तस्करी मामले में आज नोएडा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से जमानत मिल गई है. नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश यादव को कुछ ही दिन पहले गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद एल्विश पक्ष की ओर से गौतमबुद्धनगर जिला न्यायालय में गुहार लगाई गई, जहां एनडीपीएस अधिनियम और वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत आज एल्विश की जमानत मंजूर कर ली गई.

बता दें कि एल्विश यादव पिछले पांच दिनों से गौतमबुद्धनगर की लक्सर जेल में बंद थे. एल्विश को पांच अन्य लोगों के साथ 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और उन पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 120 ए (आपराधिक साजिश) के तहत आरोप लगाए गए थे. उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

elvish yadav

नोएडा ज़िला जेल से गुरुग्राम की जेल में शिफ्ट

नोएडा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं एल्विश यादव के अधिवक्ता उमेश भाटी के मुताबिक, कोर्ट नंबर 13 ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद एल्विश की जमानत पर फैसला दिया. अब नोएडा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा ज़िला जेल से गुरुग्राम जेल शिफ्ट किया जा रहा है. दरअसल, एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम में भी मुक़दमा दर्ज है. जिसमें गुरुग्राम पुलिस ने नोएडा जेल में वारंट बी दाखिल कर रखा था.

यह भी पढ़िए: फेसबुक-यूट्यूब पर करोड़ों फॉलोअर्स, ट्विटर पर खुद की ‘आर्मी’, विवादों की तिकड़म वाला एल्विश यादव कौन है? जानिए



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital