Urdu Conclave 2026

‘बिना कागज देखे ओडिशा के जिलों के नाम बता दें नवीन बाबू…’, PM मोदी ने चुनावी सभा में CM पटनायक को ऐसे किया चैलेंज

Election News: पीएम नरेन्द्र मोदी ने कंधमाल की चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को चैलेंज किया. पीएम बोले— ‘नवीन बाबू’ कागज पर देखे बिना ओडिशा के जिलों-मुख्यालयों के नाम बताएं.

PM Modi Challenges cm Naveen Patnaik

पीएम मोदी और सीएम नवीन पटनायक

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

PM Modi Challenges Naveen Patnaik: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा के कंधमाल में एक चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को हल्के-फुल्के अंदाज में चैलेंज किया. पीएम मोदी ने कहा— मैं ‘नवीन बाबू’ को चुनौती देना चाहता हूं, वह इतने लंबे समय से ओडिशा के सीएम हैं, ‘नवीन बाबू’ कागज पर देखे बिना ओडिशा के जिलों और उनके संबंधित मुख्यालयों के नाम बता दें.

नवीन पटनायक का नाम लेते हुए पीएम मोदी बोले— “मैं पूछता हूं कि आखिर ओडिशा की जनता आपसे दुखी क्यों है, क्योंकि नवीन बाबू बिना कागज लिए ओडिशा के जिलों या जिला मुख्यालय के नाम बोलिए, नहीं बोल पाएंगे!”

PM Modi and Naveen Patnaik

पीएम मोदी ने कहा कि यह नवीन पटनायक के लिए उस राज्य के बारे में उनके गहन ज्ञान का लिटमस टेस्ट है, जिस पर वे शासन कर रहे हैं.

हमें मौका दें, आपके ओडिशा को नंबर वन बना दूंगा— पीएम

बकौल पीएम मोदी, “जो मुख्यमंत्री अपने प्रदेश के जिलों या मुख्यालयों के नाम बिना कागज के नहीं बोल सकता, वह वहां की जनता के दुख-दर्द को क्या समझेगा. क्या उन पर आप अपने भविष्य को छोड़ सकते हैं. पांच वर्ष हमें मौका दीजिए, आपके ओडिशा को नंबर वन बना दूंगा.

‘पारदर्शिता और सशक्तिकरण की जरूरत पर जोर देना होगा’

पीएम मोदी ने ओडिशा के लोगों की क्षमताओं को लेकर राज्य सरकार के विश्वास की कमी को उजागर करते हुए पारदर्शिता और सशक्तिकरण की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने मौजूदा प्रशासन की निंदा की और सुझाव दिया कि इस तरह का अविश्वास ओडिशा की विकास की क्षमता को दबा रहा है. उन्होंने कहा कि यहां भाजपा सरकार आई तो हर माफिया पर कार्रवाई की जाएगी.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read