Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Stock Market Holidays: नए साल में कितने दिन बंद रहेगा स्टॉक मार्केट, देखें पूरी लिस्ट

Stock Market Holidays 2023: आपको बता दें कि साल 2023 में शेयर मार्केट में सप्ताहिक छुट्टी के अलावा कई और दिन ट्रेडिंग नहीं होगी. आज हम आपको मार्केट हॉलिडे के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

Stock Market

स्टॉक मार्केट हरे निशान के साथ खुला.

Stock Market Holidays 2023: साल 2022 खत्म होने में बस कुछ ही दिन बचे हुए है. लोग नए साल की तैयारियों में लग चुके है. ऐसे में साल की शुरुआत होने से पहले ही भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों ने साल 2023 (New Year 2023) का हॉलिडे लिस्ट (Market Holiday 2023)  को जारी कर दिया है. जारी की गई छुट्टियों की दी गई लिस्ट के मुताबिक नए साल में वीकेंड के साथ ही 15 और दिन ट्रेडिंग का काम बंद रहेगा. बता दें कि शेयर मार्केट में 15 दिन अलगे साल छुट्टियां (Share Market Holiday) रहने वाली है. यदि आप भी NSE और BSE में ट्रेडिंग करते हैं तो हम आपको इसकी पूरी जानकारी देने वाले हैं. इसके साथ ही आपको बताते हैं कि किस महीने में कितने दिन साप्ताहिक छुट्टी को छोड़कर स्टॉक मार्केट बंद रहेगा. सबसे पहली छुट्टी शेयर मार्केट में 26 जनवरी, 2023 को होगी.

साल 2023 में इन महीनों में शेयर मार्केट में नहीं होगी ट्रेडिंग

पूरे देश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) का उत्सव मनाया जाता है. ऐसे में इस दिन भारतीय शेयर मार्केट बंद रहता हैं. इसके साथ ही कई ऐसे दिन है जिस दिन शेयर मार्केट में ट्रेडिंग (Share Market Trading) नहीं होती है. फरवरी और जुलाई तक शेयर मार्केट में वीकेंड के अलावा कोई भी छुट्टी नहीं है. इसके साथ ही मार्च और अप्रैल में होली और रामनवमी की छुट्टी दी जाती है. इसके इसके बाद अक्टूबर और नवंबर के महीने में फेस्टिव सीजन के दौरान मार्केट कई दिनों तक बंद रहता हैं. तो आइए जानते हैं कि साल 2023 के पूरी मार्केट हॉलिडे लिस्ट (Stock Market Holidays 2023) –

ये भी पढ़ें- 27 December: कई हादसों की गवाह है आज की तारीख, तुर्की के भूकंप ने ली थी 40 हजार लोगों की जान, PAK की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो की हुई थी हत्या

आने वाले साल 2023 में भारतीय शेयर मार्केट इतने दिन बंद रहेगा
26 जनवरी, 2023- गणतंत्र दिवस के मौके पर बंद रहेगा
07 मार्च, 2023- होली के मौके पर बंद रहेगा
30 मार्च, 2023-रामनवमी के मौके पर बंद रहेगा
4 अप्रैल, 2023- महावीर जयंती के मौके पर बंद रहेगा
7 अप्रैल, 2023- गुड फ्राइडे के मौके पर बंद रहेगा
14 अप्रैल, 2023- अंबेडकर जयंती के मौके पर बंद रहेगा
1 मई, 2023- महाराष्ट्र दिवस के मौके पर बंद रहेगा
28 जून, 2023- बकरी ईद के मौके पर बंद रहेगा
15 अगस्त, 2023- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बंद रहेगा
19 सितंबर, 2023- गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद रहेगा
2 अक्टूबर, 2023- गांधी जयंती के मौके पर बंद रहेगा
24 अक्टूबर, 2023- दशहरा के मौके पर बंद रहेगा
14 नवंबर, 2023- दिवाली के मौके पर बंद रहेगा
27 नवंबर, 2023- गुरुनानक जयंती के मौके पर बंद रहेगा
25 दिसंबर, 2023- क्रिसमस के मौके पर बंद रहेगा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital