Home » देश » BSF Bus Accident: बीएसएफ जवानों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 3 जवानों की जान गई, बडगाम में हुआ बड़ा हादसा
BSF Bus Accident: बीएसएफ जवानों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 3 जवानों की जान गई, बडगाम में हुआ बड़ा हादसा
Bus Falls Into gorge In J&K’s Budgam: BSF के जवानों से भरी एक बस जम्मू-कश्मीर के बडगाम में गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में कई जवानों को गंभीर चोटें आईं. मौके पर बचाव कार्य चल रहा है.
BSF Bus Accident News: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में शुक्रवार, 20 सितंबर की शाम को बड़ा हादसा हो गया. यहां BSF के जवानों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे के बाद वहां कोहराम मच गया. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई. तीन जवानों की जान चली गई.
इस हादसे में 25 से ज्यादा जवानों के घायल होने की खबर है. राहत एवं बचाव टीमें घायलों को निकालने और अस्पताल पहुंचाने में जुटी हैं. स्थानीय लोग भी मदद को आगे आए हैं.
अधिकारियों ने बताया कि बडगाम में खान साहिब इलाके की पहाड़ी सड़क से होते हुए पांच बसों का काफिला जा रहा था, उसी दौरान काफिले की आखिरी बस अनियंत्रित हो गई और 40 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई.
बडगाम में बस दुर्घटनाग्रस्त. यह जिला मध्य कश्मीर में पड़ता है.
3 की मौत, दो दर्जन से ज्यादा जवान घायल
स्थानीय मीडिया में खबरें आईं कि इस दुर्घटना में 3 मौते हुई हैं. वहीं, दो दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए हैं. एक जवान की हालत गंभीर है. दुर्घटनाग्रस्त हुई बस 52 सीटर थी. उसमें 36 जवान सवार थे. बताया जा रहा है कि वे सभी पोल-ड्यूटी पर थे. प्रदेश में अभी दो चरणों का मतदान होना है.
— भारत एक्सप्रेस
कमजोर बालों से हैं परेशान? आज ही खाएं ये चमत्कारी बीज
सुबह का नाश्ता छोड़ना सही या गलत? जानें ब्लड शुगर और वजन पर इसका असर
करी पत्ता रहेगा हमेशा हरा-भरा और घना! माली ने बताया रसोई के ‘सफेद घोल’ का जादू
जिंदगी में सबकुछ अच्छा है फिर भी खालीपन? ऐसे बढ़ाएं मानसिक ऊर्जा
सुबह उठते ही मोबाइल स्क्रॉलिंग: दिल की सेहत पर भारी पड़ सकती है यह आदत
दशहरे पर क्यों पूजते हैं शमी का पेड़? जानें इसका ‘सोने’ से खास कनेक्शन
Maha Navami Special: कुकर में झटपट बनाएं कंजक वाले मसालेदार काले चने
हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम: देश के लिए क्या था उनका योगदान?
कम खाने पर भी बढ़ रहा है वजन? जानिए इसके पीछे के 5 बड़े कारण
पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह
सुबह उठते ही सिर में दर्द? जानें इसके 5 मुख्य कारण और स्लीप एपनिया का सच
मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
चलते समय पैरों और अंगूठे में दर्द? जानें क्या है वजह
दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
आपने देखे क्या परमेश्वर श्री विष्णु और शिव शंकर के धनुष, क्या हैं उनके नाम?
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.