Bharat Express DD Free Dish

Akshara Singh: जब बिना चप्पल स्कूटी पर बैठकर भांगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, जानिए क्या है माजरा

Bhojpuri Actress Akshara Singh:  एक्ट्रेस के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में इकट्ठी हुई भीड़ के कारण भगदड़ मची.

Akshara Singh

वायरल वीडियो में अक्षरा सिंह

Edited by Nitish Pandey

Bhojpuri Actress Akshara Singh: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी इंडस्ट्री की काफी जानी – मानी पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. चलिए हम आपको बता दें कि सोमवार को एक्ट्रेस बिहार के बेतिया में पहुंचीं थीं जहां उनका एक वीडियो बना जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. बता दें कि इस वीडियो में अक्षरा स्कूटी पर सवार नजर आ रही हैं और उनके पीछे भाग रही इस भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ये किसी अपराधी को पकड़ने के लिए दौड़ रहे हों. इसके पहले आपने अक्षरा का ये हाल शायद ही देखा होगा.

बेतिया में सोमवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला. भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक प्रत्याशी के प्रचार के लिए रैली में शामिल हुईं. लेकिन, यहां हालात कुछ ऐसे बन गए कि उन्हें यहां से भागना पड़ गया. अक्षरा को स्कूटी के पीछे बिना चप्पल पहने देखा जा सकता है. अक्षरा की एक झलक पाने के लिए बेताब लोगों की भीड़ ने ही उन्हें यहां से भागने पर मजबूर कर दिया. दरअसल, बिहार के बेतिया में चुनावी रैली में कुछ इस कदर भीड़ उमड़ पड़ी कि अभिनेत्री अक्षरा सिंह को अपने प्रशंसकों से बचने के लिए स्कूटी से भागना पड़ा.

बिहार : फैंस की भीड़ से बचने के लिए नंगे पांव स्कूटी से भागी भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह

ये भी पढ़ें-Tunisha Sharma Death: तुनिशा शर्मा का आज होगा अंतिम संस्कार, आरोपी शीजान की बहनों ने कहा- हमें ज्यूडिशियरी पर भरोसा

रोड शो में उमड़ी भीड़

बता दें कि अभिनेत्री के इस तरह से भागने के बारे में बताया जा रहा है कि रोड शो करने के बाद उनका काफिला शहर से दूर एक गांव में पहुंचा था, जिसके बाद वे नीचे उतर गई. अक्षरा सिंह के गाड़ी से नीचे उतरते ही उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस की भीड़ लग गई. लोग सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े, जिसके बाद अक्षरा सिंह को भीड़ से बचाने के लिए मेयर प्रत्याशी के पति ने अपनी स्कूटी पर बैठाया और भीड़ से उन्हें निकालने की कोशिश की. लेकिन जैसे ही उन्होंने स्कूटी स्टार्ट की, भीड़ उनके पीछे दौड़ने लगी. जिसके बाद किसी तरह से अक्षरा सिंह को सुरक्षित बेतिया वापस लाया जा सका.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest