Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bus Accident In Maharashtra: गोदिंया में बस पलटी, 12 यात्रियों की मौत, 16 घायल; 10-10 लाख मुआवजे का ऐलान

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र के गोदिंया में एक बस सड़क पर बाइक सवार को बचाने के दौरान पलट गई, इस दुर्घटना में एक दर्जन लोगों की जान चली गई. सीएम एकनाथ शिंदे ने मुआवजा घोषित किया.

Maharashtra Bus Accident

यह बस हादसा गोदिंया से 30 किमी पहले हुआ.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bus Accident Today In Maharashtra: महाराष्ट्र के गोदिंया में आज शाम बड़ा भीषण बस हादसा हुआ. एक बाइक सवार को बचाने के दौरान बस रेलिंग से टकराकर पलट गई, जिससे 12 यात्रियों की मौत हो गई. 16 अन्य यात्री घायल हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक, उस बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे और वह भंडारा से गोदिंया आ रही थी.

यह हादसा गोंदिया से 30 किमी पहले खजरी गांव के पास हुआ. दुर्घटनाग्रस्त हुई बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की शिवशाही बस (MH 09 EM 1273) थी.

महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की शिवशाही बस (MH 09 EM 1273) दुर्घटनाग्रस्त हुई.
महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की शिवशाही बस (MH 09 EM 1273) दुर्घटनाग्रस्त हुई.

हादसे की सूचना मिलने पर महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने दुख जताया. साथ ही उन्होंने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया.

यह भी पढ़िए: एंबुलेंस के अंदर नाबालिग से बलात्कार, चचेरी बहन और चाचा समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital