Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Nepal Plane Crash: काठमाडू से पोखरा जा रहे विमान हादसे में 5 भारतीयों की मौत, अब तक 40 शव बरामद

Nepal Plane Crash: न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस विमान में 5 भारतीय नागरिकों समेत 14 विदेशी भी सवार थे. नेपाल की सेना, सशस्त्र पुलिस और नेपाल पुलिस के साथ ही स्थानीय नागरिक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं. 

विमान हादसे में 5 भारतीय भी थे सवार (फोटो ट्विटर)

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Nepal Plane Crash: नेपाल में रविवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया. पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे पर 72 सीटों वाला एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अभी तक इस हादसे में 40 लोगों के मरने की खबर सामने आई है. इस हादसे के बाद नेपाल के काठमांडू में भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. वहीं बचाव कार्य किया जा रहा है. विमान में 5 भारतीयों समेत 68 यात्री सवार थे. इनके अलावा चार क्रू मेंबर्स भी थे. विमान में कुल 72 लोगों में 2 बच्चे, 6 महिलाएं और बाकी पुरुष थे.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस विमान में 5 भारतीय नागरिकों समेत 14 विदेशी भी सवार थे. नेपाल की सेना, सशस्त्र पुलिस और नेपाल पुलिस के साथ ही स्थानीय नागरिक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं.

विमान में 10 विदेशी नागरिक सवार थे

वहीं येती (Yeti) एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया, “विमान में दो बच्चों सहित 10 विदेशी नागरिक सवार थे.”  हवाईअड्डा प्राधिकरण के मुताबिक, नेपाल में पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, 2 कोरियाई, 1 अर्जेंटीना और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे. सुदर्शन बरतौला ने आगे बताया कि काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरने वाला एक एटीआर 72 विमान पुराने हवाईअड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.

जानकारी के मुताबिक येति एयरलाइंस के ATR-72 विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी. विमान पोखरा के समीप ही पहुंचा ही था कि लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले क्रैश हो गया.

 

नेपाल के पीएम कमल दहल ने जताया दुख

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है. पीएम प्रचंड ने सभी सरकारी एजेंसियों को प्रभावी बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं. उन्होंने हादसे को लेकर कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग भी बुला ली. प्रधानमंत्री प्रचंड की अध्यक्षता में हुई इमरजेंसी बैठक में सरकार के कैबिनेट मंत्री मौजूद थे. इस हादसे के बाद एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है.

बताया जा रहा है कि जिस एयरपोर्ट पर ये विमान लैंड होना था. वो एयरपोर्ट चीन की मदद से बनाया गया था और उसका 14 दिन पहले ही उद्घाटन किया गया था.

उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताया दुख

एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि दुर्घटनाग्रस्त होते ही विमान में आग लग गई और बचावकर्मी इसे बुझाने की कोशिश कर रहे थे. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विमान दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें-  Bihar: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना, मौन व्रत के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला, जंगलराज वालों को गोद में बैठा रही है सरकार

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital