Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Alia Bhatt-Rekha: आलिया भट्ट ने रेखा को लगाया गले, फिर इस तरह इवेंट में की एंट्री, फैन ने उन्हें ‘क्वींस’ कहा

Alia Bhatt-Rekha: आलिया भट्ट और रेखा मुंबई में हुए एक अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे थे. इस दौरान दोनों एक्ट्रेस क्रीम कलर की साड़ी पहने नजर आईं. दोनों का इस दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है

पैपराजी को पोज देते हुए रेखा और आलिया भट्ट

Alia Bhatt-Rekha: हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रेखा और आलिया भट्ट ने हाल ही में दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स में शिरकत की. आलिया भट्ट और रेखा एक-दूसरे को देखकर बेहद खुश थीं. इस कार्यक्रम में दोनों एक्ट्रेस ने एक दूसरे को गले लगाया. उन्होंने इवेंट में पैपराजी को पोज भी दिए. अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जिसपर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

आलिया और रेखा एक दूसरे को गले लगाया

पैपराजो द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में आलिया को अपनी कार से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है. अभिनेत्री फिर रेखा जी के साथ एक गर्मजोशी से गले मिलती है. इवेंट में दोनों हाथों में हाथ डाले घूमते भी नजर आ रहे हैं. सफेद साड़ी में आलिया काफी खूबसूरत लग रही थीं. वहीं रेखा भी खूबसूरत साड़ी में जलवा बिखेरती नजर आईं. रेखा के शाही अंदाज और आलिया के सोबर स्टाइल को साथ में देख कर फैंस कह रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Shehzada Box Office Collection: मंडे टेस्ट में भी नहीं चला कार्तिक आर्यन का जादू, चौथे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

फैंस की प्रतिक्रिया सामने आई

इस वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. एक फैन ने टिप्पणी करते हुए कहा, “ रानियां ” . एक अन्य ने कमेंट किया, ” रेखा जी बहुत खूबसूरत लग रही हैं .” एक फैन ने लिखा, ‘ दो डीवाज एक फ्रेम में.  एक अन्य ने कमेंट किया, ” रेखा जी बेस्ट.”

रेखा के साथ आलिया की अच्छी बॉन्डिंग

रेखा के साथ आलिया की अच्छी बॉन्डिंग है.  दोनों की ये मुलाकात और बातचीत इस बात का पर्याप्त सबूत है. वहीं आलिया फिलहाल मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं. अभिनेत्री ने पिछले साल नवंबर में पति रणबीर कपूर के साथ अपनी पहली संतान बेटी राहा का स्वागत किया. आलिया ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है. हाल ही में, आलिया ने मातृत्व के बारे में खुलकर बात की और इसे अपने जीवन का ‘सबसे खूबसूरत चरण’ बताया. आए दिन आलिया इवेंट्स और फ्रेंड्स की पार्टी-गेटटुगेदर में नजर आती हैं. हाल ही में अरमान जैन औऱ अनीसा मल्होत्रा के एक फंक्शन में आलिया नजर आई थीं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest