Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

वेनेजुएला के बाद अब भूकंप से थर्राया अफगानिस्तान, भारत में जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर में महसूस हुए झटके

दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जिसके कारण जम्मू-कश्मीर में भी लोग घरों से बाहर निकल पड़े. भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है.

earthquake afghanistan
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

दोपहर में पड़ी प्रचंड गर्मी के बाद आज शाम 7 बजे के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के मुताबिक- भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में धरती की सतह से सैकडों किमी गहराई में था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई. भूकंप की गहराई 215 किलोमीटर होने के कारण इसका असर व्यापक क्षेत्र में देखा गया.

धरती की सतह से अत्यधिक गहराई में था केंद्र

भूकंप का केंद्र धरती की सतह से अत्यधिक गहराई में होने के कारण इसके झटके अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान, भारत के उत्तरी हिस्से, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान समेत कई देशों में महसूस किए गए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital