Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP: होली के दिन लापता हुई किशोरी, पेड़ से लटका मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Kannauj Murder: पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी बुधवार को चारा लेने खेत गई थी, जहां उसका अपहरण कर लिया गया और फिर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई.

CRIME (3)

कन्नोज में लड़की का पेड़ से लटका मिला शव (फोटो प्रतीकात्मक)

Kannauj: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक लापता किशोरी का शव मिलने से हलचल मच गई. शव को गांव के बाहर पेड़ लटकाया गया था. परिजनों ने हत्या से पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जतायी है. पुलिस के मुताबिक, तिर्वा थाना क्षेत्र के एक किसान की 14 साल की बेटी बुधवार को होली के दिन लापता हो गई थी. काफी तलाश के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर किशोरी के पिता ने तिर्वा कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम किशोरी का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता दिखाई दिया. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

दुष्कर्म के बाद किशोरी को उतारा मौत के घाट

पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी बुधवार को चारा लेने खेत गई थी, जहां उसका अपहरण कर लिया गया और फिर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई. परिजनों ने यह भी कहा कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए किशोरी के शव को उसी के दुपट्टे से पेड़ पर लटका दिया गया. तिर्वा कोतवाली प्रभारी महेश वीर सिंह ने कहा कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें-   “अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति बन सकती है, तो मेरी क्यों नहीं..” मायावती की टिप्पणी पर दिल्ली LG ने मुकदमा चलाने की नहीं दी मंजूरी, जाने क्या है पूरा मामला ?

परिजनों के आरोपों की हो रही जांच

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी गहराई से छानबीन की जा रही है. सिंह ने बताया कि मामले में शक की बुनियाद पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है.

– भारत एक्सप्रेस (इनपुट भाषा के साथ)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital