Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Salman Khan: जूही चावला से शादी करना चाहते थे सलमान खान, एक्ट्रेस के पिता से भी कर ली थी बात, लेकिन….

सलमान खान (Salman Khan) अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बात से तो सब वाकिफ हैं कि सलमान का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है.

जूही चावला और सलमान खान

Salman Khan: सलमान खान (Salman Khan) अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बात से तो सब वाकिफ हैं कि सलमान का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है. सलमान खान कई बार अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं और कई बार तो ऐसा भी हुआ कि मानो उनकी शादी होती ही रही. ऐसा ही एक पुराना इंटरव्यू एक बार फिर चर्चा में है जिसमें सलमान खान जूही चावला के बारे में बात करते नजर आए हैं. उन्होंने इस इंटरव्यू में बताया है कि कैसे उन्होंने जूही के पापा से उनका हाथ मांगा था लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया.

जब सलमान ने जूही के पिता से एक्ट्रेस से शादी करने के बारे में पूछा

इस इंटरव्यू में सलमान जूही के पिता के उस रिएक्शन के बारे में भी बात करते सुनाई दे रहे हैं, जो उन्होंने अपने शादी के प्रपोजल पर दिया था. जूही के पिता ने कहा था, ‘नहीं, मुझे लगता है कि यह जोड़ी फिट नहीं है.’ सलमान खान ने कहा था कि उन्हें समझ नहीं आया कि जूही के पिता ने उन्हें रिजेक्ट क्यों किया, वह अपनी बेटी के लिए एक लड़के में क्या गुण चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- 8 महीने के बेटे वायु को पहले से ही किताब पढ़ा रही हैं सोनम कपूर, आनंद आहूजा ने बांधी पत्नी की तारीफों के पुल

जूही के साथ सलमान खान ने  सिर्फ एक ही फिल्म में किया काम

कई लोगों को लगता है कि इंटरव्यू में सलमान खान के ये शब्द उनके दिल तोड़ने वाले पल की झलक हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि सलमान और जूही ने सिर्फ एक बार ही साथ काम किया है. यह फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई ‘दीवाना मस्ताना’ थी, जिसमें अनिल कपूर और गोविंदा भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे. इस फिल्म में सलमान खान का स्पेशल अपीयरेंस था. इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था.

अब दो बच्चों की मां हैं जूही

बता दें कि जूही ने साल 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी, एक्ट्रेस ने जब शादी रचाई थी, तो वह अपने करियर के पीक पर थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी और करीबन 6 सालों तक अपनी शादी को सीक्रेट रखा था. अब एक्ट्रेस के दो बच्चे हैं जिनका नाम जान्हवी और अर्जुन हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital