Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Parineeti-Raghav Love Story: पंजाब में हुई थी राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा की पहली मुलाकात, शूटिंग के बीच परवान चढ़ा इश्क, 6 महीने से रिलेशन में हैं

Parineeti-Raghav Love Story: परिणीति चोपड़ा पहली बार राघव चड्ढा से पंजाब में मिली थीं. उन दिनों वह वहीं शूटिंग कर रही थीं. दोनों को साथ हुए कितना वक्त हुआ है ये तो अभी पता नहीं चला है

pariniti

Parineeti-Raghav Love Story: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी  इन दिनों काफी चर्चा में चल रही है. बताया जा रहा है कि दोनों के परिवार में बातचीत चल रही है और जल्द ही रोका सेरेमनी की तारीख भी तय हो जाएगी. लोग ये भी जानना चाह रहे हैं कि इनकी लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई, दोनों ने कब डेटिंग शुरू की… अगर आप भी इन सवालों का जवाब ढूंढ रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि इनकी पहली मुलाकात कहां हुई थी.

परिणीति पहली बार पंजाब में राघव से मिलीं

सूत्रों की मानें तो परिणीति चोपड़ा पहली बार राघव चड्ढा से पंजाब में मिली थीं. उन दिनों वह शूटिंग में बीजी थीं. दोनों एक साथ कब आए और कितना वक्त हुआ है ये तो अभी पता नहीं चला है लेकिन लगता है कम से कम 6 महीने हो गए होंगे, क्योंकि बात शादी तक पहुंच गई है.

इन सेलेब्स ने लगाई परिणीति-राघव के रिश्ते पर मुहर!

परिणीति और राघव ने भले ही अपने रिश्ते की स्थिति के बारे में बात नहीं कहा हो, लेकिन गायक-अभिनेता हार्डी संधू ने हाल ही में खुलासा किया कि दोनों घर बसाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वहीं, ‘आप’ सदस्य संजीव अरोड़ा ने भी सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दी. हार्डी और प्रियंका ने कोड नेम: तिरंगा में साथ काम किया था. तब एक्ट्रेस ने उनसे कहा था कि वह तभी शादी करेंगी जब उन्हें लगेगा कि उन्हें सही लड़का मिल गया है.

ये भी पढ़ें- Bholaa Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में नाकाम रही अजय देवगन की ‘भोला’, दूसरे दिन ही घट गई फिल्म की कमाई

प्रियंका चोपड़ा भी मुंबई पहुंचीं

वहीं परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ मुंबई पहुंच गई हैं. बीती शाम वह एक इवेंट में शामिल हुईं, जहां बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा हुआ था. कहा जा रहा है कि वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ का प्रमोशन भी करेंगी. कहा जा रहा है कि वह परिणीति और राघव से भी मिलेंगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital