Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ishita Dutta: प्रेग्नेंट इशिता दत्ता ने खास अंदाज में पति को खुशखबरी दी, प्रेग्नेंसी पर ऐसा था वत्सल सेठ का रिएक्शन

Vatsal Sheth On Ishita Dutta Pregnancy: टीवी एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी पर पति वत्सल सेठ का कैसा रिएक्शन था.

इशिता दत्ता की प्रेग्नेंसी पर ऐसा था पति का रिएक्शन

Vatsal Sheth On Ishita Dutta Pregnancy: दृश्यम में अजय देवगन की ऑन-स्क्रीन बेटी एक्ट्रेस इशिता दत्ता जल्द ही मां बनने वाली हैं. इशिता ने कुछ समय पहले ही अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. अब वह अपने प्रेग्नेंसी फेज को खूब एंजॉय कर रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि उनकी प्रेग्नेंसी पर उनके पति वत्सल सेठ और अन्य लोगों का क्या रिएक्शन था.

इशिता की प्रेग्नेंसी पर पति का रिएक्शन 

हाल ही में इशिता दत्ता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इशिता ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर अपने पति, परिवार और दोस्तों की प्रतिक्रिया को कैद किया है. वीडियो में इशिता ने अपने पति और परिवार को एक लिफाफा दिया और उन्हें प्रेग्नेंसी का सरप्राइज दिया है. उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर पति वत्सल सेठ और बाकी सभी हैरान रह गए. वत्सल खुश भी थे और हैरान भी. बाकी लोग भी उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर खुशी से झूम उठे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishita Dutta Sheth (@ishidutta)

इशिता की प्रतिक्रिया का वीडियो

वहीं इशिता दत्ता ने कहा कि वह जब भी इस वीडियो को देखती हैं तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं. इस वीडियो के कैप्शन में इशिता ने लिखा, “ये यादें बहुत खूबसूरत और कीमती हैं. अपने सभी पसंदीदा लोगों के साथ अपने जीवन की सबसे अच्छी खबर साझा करना, दुर्भाग्य से कुछ का मैं डॉक्यूमेंट नहीं कर सकी. जब भी मैं इसे देखती हूं, मुझे रोने का मन करता है.

ये भी पढ़ें- Armaan Malik Son: अरमान मलिक के दूसरे बेटे का ‘जैद’ नाम रखने पर भड़के फैंस, बोले- जब वह हिंदू तो बेटे का नाम मुस्लिम क्यों ? यूट्यूबर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

इशिता दत्ता बेबीमून पर चली गईं

बता दें कि इस बीच इशिता दत्ता अपने पति वत्सल के साथ हाल ही में बेबीमून पर गोवा गई थीं. वहीं से एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किया है. ग्रीन कलर के आउटफिट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए इशिता बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इशिता और वत्सल की शादी 2017 में शादी हुई थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest