Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज के मौसम का अपडेट

Weather Update Today: मौसम में उतार चढ़ाव के बीच पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में बारिश होगी जबकि उत्तर-पश्चिमी राज्यों में तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल बिहार के कुछ हिस्सों औरओडिशा आदि में लू को लेकर स्थिति बरकरार रहेगी.

Weather Update

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Weather Update Today: मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. इस बीच अभी कुछ दिन और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. तापमान अभी भी औसत से ऊपर है, लेकिन पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने बताया है कि शनिवार के बाद पूर्वी भारत से लू खत्म हो जाएगी, वहीं उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

बंगाल, बिहार और ओडिशा में लू का प्रकोप जारी रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य भारत और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में तापमान 12 से 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूर्वी भारत के राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. इसके अलावा, बंगाल, बिहार, ओडिशा आदि के कुछ हिस्सों में लू से भीषण लू की स्थिति बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- Viral Video: पेंशन के लिए भीषण गर्मी में कुर्सी के सहारे नंगे पैर बैंक पहुंची बुजुर्ग महिला, वीडियो देख भड़कीं वित्त मंत्री, जानिए SBI ने क्या कहा

तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी

मौसम विभाग का अनुमान है कि पांच दिनों में पूर्वी भारत के राज्यों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी. बंगाल और ओडिशा में लू की स्थिति जारी रहेगी. पूर्व-पश्चिम भारत के अधिकतम तापमान में तीन दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और फिर इसमें दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

उत्तराखंड में गिर सकते हैं ओले

मध्य भारत में पांच दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. अगले दो दिनों तक पश्चिमी भारत के राज्यों के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital