Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

इस बाजार को नहीं बांट सका बॉर्डर, आज भी मंगलवार को लगती हैं दुकानें, बांग्लादेश और भारत के लोग करते हैं खरीददारी

दक्षिण त्रिपुरा जिले के श्रीनगर में साप्ताहिक बाजार की शुरुआत हो गई. यह जगह बांग्लादेश की सीमा से लगता है

दक्षिण त्रिपुरा जिले के श्रीनगर में साप्ताहिक बाजार की शुरुआत हो गई. यह जगह बांग्लादेश की सीमा से लगता है और कोविड-19 के बाद से इसे बंद कर दिया गया था. लेकिन, मंगलवार को लगने वाले इस बाजार के खुलने से काफी संख्या में विक्रेताओं और ग्राहकों के लिए राहत भरी बात रही.

गौरतलब है कि यह ट्रेड पॉइंट भारत और बांग्लादेश के नागरिकों के लिए काफी जरूरी स्थान है. इस हाट के लगने से दोनों देशों के लोग खऱीददारी करने और सामान बेचने इकट्ठा होते हैं. इससे दो राष्ट्रों के बीच संवाद और सांस्कृतिक गठजोड़ की बुनियाद और ज्यादा मजबूत होती है. ये ट्रेड पॉइंट दक्षिण त्रिपुरा के सबरूम उपखंड और बांग्लादेश के फेनी जिले के स्थानीय समुदायों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का बढ़िया स्रोत है.

इस बाजार के खुलने से दोनों देशों की ओर से हजारों नागरिकों ने सस्ते सामान की खऱीददारी की. गौरतलब है कि मंगलवार को मार्ट में कुल 1200 विक्रेताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया. स्थानी वेबपोर्टल ‘ईस्ट मोजो’ को दिए इंटरव्यू में जिले के डीएम ने साजू वहीद ने बताया, “बाजार को बंद हुए 3 साल से अधिक का समय बीत चुका था. मैं दो सालों से यहां दो सालों से पोस्टेड हूं. लेकिन, बॉर्डर हाट मैनेजमेंट कमिटी और इससे जुड़े लोगों के बीच कई दौर की बातचीत हुई, जिसके बाद इसे फिर से खोलने की काम किया है.”

ये भी पढ़ें- J-K सरकार ने G20 शिखर सम्मेलन के दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हॉट एयर बैलून की सवारी शुरू की

वहीद ने बताया कि यहां पर दुकान लगाने वालों को स्पेशल आईडी कार्ड जारी किए गए हैं. दुकानदारों को उन्हें उनकी दुकान अलॉट की गई है. इस बीच सबसे ज्यादा दिक्कत विक्रेताओं के आईडी कार्ड के वैलिडेशन की थी. अधिकांश विक्रेताओं के बीते तीन साल के दौरान आईडी कार्ड बंद हो चुके थे. लेकिन, कई बैठकों के बाद यह तय किया गया कि उनके पुराने आईडीज को ही एक्सटेंशन दे दिया जाए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital