Bharat Express DD Free Dish

Nushrratt Bharuccha को चाहिए ऐसा पति, ‘छत्रपति’ के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Nushrratt Bharuccha: अपनी अपकमिंग मूवी ‘छत्रपति’ के प्रमोशन में बिजी नुसरत भरूचा ने हाल ही में अपने फ्यूचर हस्बेंड की क्वालिटीज को लेकर कुछ दिलचस्प बातें शेयर की है.

Nushrratt Bharuccha Talks About Her Dream Husband: नुसरत भरूचा फिल्म इंडस्ट्री में अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. इसी बीच एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म ‘छत्रपति’ को लेकर सुर्खियों में हैं. नुसरत भरूचा इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं. इसी सिलसिले में नुसरत द कपिल शर्मा शो में शामिल हुईं. शो में खूब मस्ती करने के साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी जिक्र किया कि उन्हें कैसा पति चाहिए?

इस तरह हसबैंड चाहिए

भरूचा अपनी आने वाली फिल्म ‘छत्रपति’ को प्रमोट करने के इरादे से कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में शामिल हुए थे. इस शो पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने उन खूबियों के बारे में बताया जो उनके पति में होनी चाहिए. नुसरत भरूचा ने कहा, ‘मुझे पति के तौर पर ऐसा लड़का चाहिए, जो खूब हंसा सके. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बेहतरीन होना चाहिए. इसके साथ ही वह अविवाहित होना चाहिए और उसमें नायक के गुण भी होने चाहिए.

कपिल शर्मा ने भी ली चुटकी

शो में कपिल शर्मा ने एक्ट्रेस की चुटकी लेते हुए कहा, ‘उन्होंने अंधेरी वेस्ट में शादी की है. इसके साथ ही वह फिल्म सिटी में अकेले हैं, यानी उनमें वो सभी खूबियां हैं, जो एक एक्ट्रेस को चाहिए होती हैं.

ये भी पढ़ें- IRCTC: वाराणसी घूमने का शानदार मौका, IRCTC के इस पैकेज से काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन सहित लें गंगा आरती का आनंद

बेलमकोंडा साई श्रीनिवास, भाग्यश्री, करण सिंह छाबड़ा द कपिल शर्मा शो में नुसरत भरूचा छाबड़ा के साथ ‘छत्रपति’ का प्रमोशन करने पहुंचे, डायरेक्टर वीवी विनायक और प्रोड्यूसर जयंतीलाल गाडा भी पहुंचे. आपको बता दें कि कपिल शर्मा का शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read