Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा' के मेकर्स को नोटिस जारी किया है. गांगुली ने बिना अनुमति जीवन के पलों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है, जिस पर 29 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी.

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट 2 नवंबर को सुनवाई करेगा. पुलिस ने जांच के लिए समय मांगा है जिसपर पीड़िता के वकील ने नाराजगी जताई है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज कर दी है. एम्स की रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने कहा कि जेल में इलाज संभव है.

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य करने की मांग वाली याचिका पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा. मामला दिल्ली हाईकोर्ट से ट्रांसफर हुआ है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने वाली दिल्ली सरकार की नीति को सही ठहराते हुए एनजीओ की याचिका खारिज कर दी है.

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद की है. शेल कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सामने आया है.

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के बाद राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश हुआ. कोर्ट ने इमिग्रेशन एक्ट के तहत बरी किया.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने के मामले में दिल्ली, एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु के 13 ठिकानों पर छापेमारी की है.

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित करने का फैसला लिया है. मरीजों को सालाना 2500 करोड़ की बचत होगी.

दिल्ली हाईकोर्ट ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है, जो पुलिस नोटिस और हिरासत से जुड़ी है. 23 अक्टूबर को शाम 6 बजे फैसला आएगा.