Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Virat Kohli Travis Head controversy: IPL 2026 में SRH vs RCB मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैदान पर तीखी नोक-झोंक देखने को मिली. मैच के बाद हाथ न मिलाने का वीडियो वायरल होने पर ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानसिक उत्पीड़न पर चिंता जताई.

Bengaluru digital arrest scam: बेंगलुरु में साइबर ठगों ने खुद को CBI और ED अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया और 24 करोड़ रुपए ठग लिए. पुलिस ने गुजरात, मुंबई, बिहार और दिल्ली से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.50 करोड़ रुपए रिकवर कर लिए हैं.

Jaunpur Murder Case: जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र में स्कूल परिसर के अंदर युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने प्रेमिका के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Nautapa heatwave health tips: नौतपा से पहले ही देशभर में भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है, ऐसे में आयुर्वेदिक उपाय शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकते हैं. छाछ, बेल का शरबत, सत्तू और मौसमी फलों का सेवन लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में कारगर माना गया है.

Nautapa 2026 heatwave update: 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा से पहले ही उत्तर भारत भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है, कई शहरों में तापमान 48°C तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने और लगातार हाइड्रेट रहने की सलाह दी है.

Sonam Kapoor London property: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने लंदन के पॉश इलाके में करोड़ों रुपये के 5 नए फ्लैट खरीदे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लैट खरीदने के बाद बिल्डिंग के कुछ लोगों ने विरोध जताया है, जबकि करीबी सूत्रों ने इसे निवेश बताया है.

Delhi crime: उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक स्कूल परिसर के अंदर संदिग्ध हालात में व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

Noida Crime: नोएडा के हरौला गांव में शादी से इनकार से नाराज युवक ने गर्लफ्रेंड के परिवार पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई. हमले में दो बेटियां और पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि आरोपी मौके से फरार होकर पुलिस की तलाश में है.

पनीर को प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है, लेकिन कुछ बीमारियों में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है. हाई कोलेस्ट्रॉल, किडनी रोग, हाई बीपी और लैक्टोज इनटॉलरेंस से पीड़ित लोगों को पनीर सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है.

हापुड़ में अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों ने सबस्टेशन पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया. मौके पर पहुंचे नगर कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान का “गर्मी से परेशान हो, फिर मुकदमा भी झेलोगे” वाला बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.