Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानिए अपाके शहर में क्या है पेट्रोल डीजल के दाम

Petrol Diesel Rates: कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी देखी जा रही है. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट कच्चे तेल के दाम 82.64 डॉलर प्रति बैरल पर है.

petrol-diesel_rates_2-sixteen_nine-gdhrh

पेट्रोल पंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Petrol Diesel New Rates: तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. आज कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्लूटीआई कच्चा तेल Crude Oil WTI 76.68 डॉलर प्रति बैरल पर करोबार कर रहा था. इस तेल में 1.27 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) की कीमत 82.64 डॉलर प्रति बैरल था, जिसमें 1.29 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

चेन्नई:  पेट्रोल रेट: 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 94.24 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता:  आज पेट्रोल का रेट: 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल का रेट: 92.76 रुपये प्रति लीटर

मुंबई:  पेट्रोल रेट: 106.15 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 92.67 रुपये प्रति लीटर

दिल्ली:  पेट्रोल रेट: 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.62 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु:  पेट्रोल रेट: 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 87.89 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ:  पेट्रोल रेट: 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.76 रुपये प्रति लीटर

नोएडा:  पेट्रोल रेट: 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.96 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम:  पेट्रोल रेट: 97.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 90.05 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़:  पेट्रोल रेट: 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 84.26 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें- Stock market close: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार गिरावट के साथ बंद

हर सुबह 6 बजे एक नई कीमत जारी की जाती है

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका बेस प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि हमें इतने महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं.

अपने शहरों में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital