Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Petrol Diesel Prices: कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर का ताजा रेट

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कई राज्यों में गिरावट तो कई में तेजी देखने को मिल रही है. बिहार में पेट्रोल और डीजल करीब 25 पैसे सस्ते हो गए हैं.

petrol-diesel_rates_2-sixteen_nine-gdhrh

पेट्रोल पंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Petrol Diesel Prices: आज देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बिहार में पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 23 पैसे सस्ता हो गया है. छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत में 47 पैसे की गिरावट आई है. हरियाणा में भी पेट्रोल 23 पैसे और डीजल भी 22 पैसे सस्ता हआ है. वहीं, राजस्थान की बात करें तो पेट्रोल 50 और 45 पैसे महंगा हो गया है. देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

चेन्नई:  पेट्रोल रेट: 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 94.24 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता:  आज पेट्रोल का रेट: 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल का रेट: 92.76 रुपये प्रति लीटर

मुंबई:  पेट्रोल रेट: 106.15 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 92.67 रुपये प्रति लीटर

दिल्ली:  पेट्रोल रेट: 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.62 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु:  पेट्रोल रेट: 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 87.89 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ:  पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

नोएडा:  पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है

गुरुग्राम:  पेट्रोल रेट: 97.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 90.05 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़:  पेट्रोल रेट: 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 84.26 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें- यूपी सरकार को बड़ा झटका, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 69 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जारी सूची की समीक्षा के दिए आदेश

हर सुबह 6 बजे एक नई कीमत जारी की जाती है

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका बेस प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि हमें इतने महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं.

अपने शहरों में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital