Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए भाव, जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

Petrol Diesel Price Today सार्वजनिक क्षेत्र की ओएमसी अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों के अनुसार अपनी कीमतों में रोजाना संशोधन करती हैं. भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज कहां कितनी है आप भी जान लें.

Petrol Diesel:

प्रतीकात्मक तस्वीर

Petrol Diesel Price january 8 2023: आज सुबह यानी 8 जनवरी 2023 को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. तेल कंपनियों की ओर से जारी किए गए नए दाम के मुताबिक,पिछले एक हफ्ते से जारी कच्चे तेल की तेजी पर ब्रेक लगता दिख रहा है. आज कंपनियों ने  तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. सरकार ने कुछ महीने पहले ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा कर दी थी. वहीं देश में तेल के दाम लगभग पिछले चार महीने से ज्यादा समय से स्थिर बना हुआ है. इन चार महिनों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.

पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है और कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन कुछ शहरों में कीमतों में ढुलाई की लागत और अन्य कारणों से मामूली परिवर्तन देखने को मिला है.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

देश की राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है. इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है.

ये भी पढ़ें- Amazon Layoff: मंदी की आंच भारत तक! ऐमजॉन इंडिया 1000 कर्मचारियों को करेगी नौकरी से बाहर

 इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

गुरुग्राम में पेट्रोल 96.94 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

जयपुर में पेट्रोल 109.31 रुपये और डीजल 94.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है

अलीगढ़ में पेट्रोल 96.70 रुपये और डीजल 89.85 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

गोरखपुर में पेट्रोल 96.91 रुपये और डीजल 90.09 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

इंदौर में पेट्रोल 108.66 रुपये और डीजल 93.94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

यदि आप भी अपने शहर में केवल एसएमएस के माध्यम से पेट्रोल-डीजल के रेट जानना चाहते हैं. तो इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, इसके लिए आपको 9224992249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस करना होगा. और आपको आपके शहर के पेट्रोल-डीजल  का ताजा भाव पता चल जाएगा.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital