Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आदिपुरुष के निर्माता का बड़ा निर्णय , तेलांगना में फ्री में बांटे जाएंगे फिल्म के दस हजार टिकट

Adipurush Free Movie Tickets: रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष को लेकर मेकर्स कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं. इसी कड़ी में फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने अब निर्णय लिया है कि फिल्म की 10 हजार टिकटें तेलांगना में निशुल्क बांटी जाएंगी.

Adipurush

आदिपुरुष

फैंस ‘आदिपुरुष’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. प्रभास, कृति सनोन, सनी सिंह, देवदत्त और सैफ अली खान के प्रशंसक पहले से ही पागल हो रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर को भी फैंस ने खूब पसंद किया था. ऐसे में अब फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यह तोहफा फिल्म के मेकर्स ने नहीं बल्कि ‘द कश्मीर फिल्म’ के प्रोड्यूसर्स ने देने का फैसला किया है.

‘आदिपुरुष’ को मिला ‘द कश्मीर फिल्म’ के निर्माता का साथ

‘द कश्मीर फिल्म’ के निर्माता अभिषेत अग्रवाल ने एक बड़ा ऐलान किया है. उनका कहना है कि ‘आदिपुरुष’ के 10 हजार टिकट मुफ्त बांटे जाएंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो ये टिकट कुछ खास लोगों के लिए हैं. ये टिकट तेलंगाना में बांटे जाएंगे. ये सरकारी स्कूलों के बच्चों, वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में रहने वाले लोगों को दिए जाएंगे. ‘द कश्मीर फिल्म’ के निर्माता के इस कदम से ‘आदिपुरुष’ के निर्माताओं को काफी फायदा होगा.

मेकर्स ने किया था ये बड़ा ऐलान

हाल ही में ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स ने एक अनाउंसमेंट भी किया था. मेकर्स ने हॉल में हर शो में भगवान हनुमान के लिए एक सीट रिजर्व की है, यानी एक सीट खाली रखी जाएगी. माना जा रहा है कि भगवान खुद फिल्म देखेंगे. यह पहली बार है जब किसी फिल्म के मेकर्स ने ऐसा किया है. इस फैसले के बाद से मेकर्स की तारीफ हो रही है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बंपर कमाई करेगी और एक बार फिर सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी.

यह फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज होगी

फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है. पूरे भारत में यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म के निर्माता फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज करेंगे. प्रभास फिल्म में श्री राम, कृति माता सीता की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म के ट्रेलर में दोनों की दमदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital