Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

फ़िल्म ‘प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी’ के गीत “ठगी रे” के बेहतरीन रेस्पॉन्स के बाद दूसरा गाना ‘नांव चली रे’ भी हुआ रिलीज

महिला सशक्तिकरण के सन्देश को मजबूती से पेश करने वाली और पुरुष समाज से विद्रोह करने का हौसला रखने वाली प्यारी की सच्ची कहानी पर आधारित अभिनेत्री डॉली तोमर की अपकमिंग फिल्म “प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी” के टीज़र ने जहां सिनेप्रेमियों के बीच एक उत्सुकता जगा दी है.

Edited by Akansha

महिला सशक्तिकरण के सन्देश को मजबूती से पेश करने वाली और पुरुष समाज से विद्रोह करने का हौसला रखने वाली प्यारी की सच्ची कहानी पर आधारित अभिनेत्री डॉली तोमर की अपकमिंग फिल्म “प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी” के टीज़र ने जहां सिनेप्रेमियों के बीच एक उत्सुकता जगा दी है। वहीं इसके गीतों ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। जब इस फ़िल्म का पहला रोमांटिक गीत “ठगी रे ठगी” रिलीज़ हुआ तो श्रोताओं व दर्शकों ने इसे हाथों हाथ लिया। शाहिद माल्या और सुप्रिया पाठक की मधुर आवाज़ों ने रजनीश दुबे और डॉली तोमर पर फिल्माए गए गाने को एक क्लासिक टच दे दिया। और अब इस फ़िल्म का सेकन्ड सॉन्ग “नांव चली रे” जारी कर दिया गया है। कविता सेठ की अद्भुत गायकी ने इस सिचुएशनल सॉन्ग को भी एक कलात्मक रूप दे दिया है। जिस तरह से इसका फिल्मांकन हुआ है और जिस नेचुरल ढंग से डॉली तोमर और रजनीश दुबे ने अदाकारी की है, उससे यह गीत एक अलग ही छाप छोड़ता है।

डॉली तोमर इन दोनों गीतों से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर करते हुए कहती हैं “ठगी रे गीत फ़िल्म के महत्वपूर्ण मोड़ पर आने वाला एक सिचुएशनल गीत है, जो प्यारी के जीवन मे हुई ठगी की स्टोरी नरेट करता है। हमारी फ़िल्म के सभी गीतों में नब्बे के दशक की मेलोडी मिलेगी। सभी इंस्ट्रूमेंट्स लाइव बजाए गए हैं। दूसरे गाने नांव चली रे में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और जड़ों से जुड़ने की बात है। आज फिल्मों, धारावाहिकों में दुल्हन बड़ी मॉडर्न दिखती हैं, मगर इस गाने में हमने उसकी सादगी, परंपरा को कायम रखा है। अपनी बड़ी बहन की शादी में मैंने उन्हें जिस प्रकार के गेटअप में देखा था कुछ वैसा ही लुक और गेटअप मैंने इस गाने में रखा है। मुझे खुशी हो रही है कि दर्शकों का दोनों गीतों को लेकर बेहतरीन रेस्पॉन्स मिल रहा है।”

बता दें कि रोमांस, कॉमेडी, एक्शन और थ्रिलर के साथ साथ बेहतरीन बैकग्राउंड म्युज़िक वाली यह फ़िल्म ओमशील प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। यह महिला प्रधान सिनेमा 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है।छोटे पर्दे से लेकर म्युज़िक वीडियो में अपनी अदाकारी का जौहर दिखा चुकी अभिनेत्री डॉली तोमर ने इस फ़िल्म में प्यारी की शीर्षक भूमिका बखूबी निभाई है।

विश्व के कई फ़िल्म फेस्टिवल्स में इस फ़िल्म को सराहा गया है और पुरुस्कृत किया गया है,जहां फॉल्कन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसे सर्वशेष्ठ फिल्म, बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का इनाम मिला, कैलिफोर्निया विमेंस फिल्म फेस्टिवल और आई.सी.एफ.एफ.टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में इसकी सराहना की गई,वो कहती है, कि फिल्म सेंसर की जूरी ने, हमारी फिल्म को कहानी की नवीनता के साथ, बहुत प्रभावशाली और मनोरंजक सिनेमा बताया, साथ ही कहा के ऐसा सिनेमा हमने बहुत दिनों के बाद देखा,बताते चले की फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट बिना कट के साथ दिया गया है. हिंदी फीचर फिल्म “प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी” सच्ची घटना से प्रेरित लिखे एक उपन्यास पर आधारित है, जिसे रजनीश दुबे ने लिखा और निर्देशित किया है।

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital