Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Amitabh Bachchan: दो शिफ्ट में काम करते थे अमिताभ बच्चन, चुकाना था 90 करोड़ का कर्ज, जानिए हैरान कर देने वाला किस्सा

Sunil Darshan On Amitabh Bachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने सालों के करियर में हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं. लेकिन एक वक्त था जब एक्टर के पास बिल्कुल काम नहीं था.

amitabh bachchan

महानायक अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाते हैं. उन्होंने अब तक के अपने सफल करियर में लगभग सभी दिग्गज फिल्म निर्देशक के साथ काम कर लिया है. जिसमें से एक नाम डाएरेक्टर सुनील दर्शन का भी आता है. दोनों ने मिलकर एकसाथ फिल्म ‘एक रिश्ता: द बांड ऑफ लव’ में काम किया है.

वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में सुनील ने अमिताभ से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया था. डायरेक्टर ने बताया था कि, ‘ एक ऐसा भी वक्त  था जब अमिताभ की माली हालत काफी खराब चल रही थी और वो फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करना चाहते थे.

तब अमिताभ ने यश जी से काम की बात की और उन्हें फिल्म ‘मोहब्बतें’ का ऑफर मिला. इसके साथ ही तभी करण जौहर ने उन्हें ‘कभी खुशी कभी गम’ में भी साइन कर लिया था. साथ ही उनके पास मेरी फिल्म ‘एक रिश्ता: द बांड ऑफ लव’ भी था.

ये भी पढ़ें- Randeep Hooda: घुड़सवारी के दौरान बेहोश होकर गिरे रणदीप हुड्डा, अस्पताल में कराया गया भर्ती

हम इस फिल्म को एक साल में ही शूट करना चाहते थे. लेकिन हमे झटका तब लगा जब हमें ये पता चला कि एक्ट्रेस जूही चावला प्रेग्नेंट हो गई. ये बात मैंने अमित जी को बताई तब उन्होंने कहा कि मैं वहीं हूं, आप काम को शुरू कर सकते है.’

इस दौरान डाएरेक्टर सुनील दर्शन ने अमिताभ जी के काम के जुनून को लेकर भी बात बताई है. उन्होंने कहा कि, ‘अमिताभ बच्चन अपने काम के प्रति बहुत ईमानदार और वक्त के पाबंद शख्स है. उस वक्त उनकी उम्र 58 साल की थी. ऐसे में भी वो सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक ‘कभी खुशी कभी गम’ की शूटिंग किया करते थे और ठीक 7 बजे वे मेरे पास आते थे और रात 2 बजे तक मेरे साथ काम किया करते थे.’

बता दें साल 1999 में अमिताभ बच्चन की प्रोडक्शन कंपनी ‘अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (ABCL) को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था. तब वो एक्टर दिवालिया हो चुके थे. उस वक्त उनपर 90 करोड़ से ज्यादा का कर्जा हो गया था. जिसे चुकाने के लिए अमिताभ बच्चन ने दिन रात मेहनत करके इंडस्ट्री में फिर से दमदार वापसी की.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital