Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बैचलरेट पार्टी में इस TV एक्ट्रेस ने लिखवाया कुछ ऐसा की हो गई ट्रोल, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Krishna Mukherjee Trolls: ‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने अपनी बैचलरेट पार्टी एंजॉय करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देख लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं.

Krishna Mukherjee:

कृष्णा मुखर्जी ने बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें की शेयर (फोटो)

Krishna Mukherjee: टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी जल्द ही शादी करने वाली हैं. इन दिनों एक्ट्रेस अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलरेट ट्रिप एंजॉय कर रही हैं. वह थाईलैंड के फुकेट में अपने दोस्तों के साथ वेकेशन मना रही हैं और लगातार इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं. उनकी हालिया तस्वीरों पर एक्साइटेड ‘ब्राइड टू बी’ को ट्रोल किया जा रहा है.

दरअसल कृष्णा मुखर्जी को जब से उनका परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिला है, तब से वह शादी करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. साल 2022 में एक्ट्रेस ने सगाई की थी और अब वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. शादी से पहले एक्ट्रेस अपनी गर्ल गैंग के साथ फुकेट में बैचलरेट ट्रिप एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने इस ट्रिप से अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की हैं.

फोटोज में एक्ट्रेस ने बॉडी में लिखवाई ये चीज

फोटोज में कृष्णा मुखर्जी एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा समेत अन्य दोस्तों के साथ क्लब में पार्टी एंजॉय करती दिख रही हैं. कृष्णा और उनकी सभी दोस्त ने ब्लैक आउटफिट में कहर ढाया. एक्ट्रेस डीप नेक के साथ साइड कट शॉर्ट ड्रेस पहनी थी और न्यूड मेकअप से अपने लुक को पूरा किया था. यूं तो होने वाली दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन उनकी पर लिखी एक चीज ने सभी का ध्यान खींच लिया. कृष्णा ने अपने चेस्ट और बाजू पर ‘ब्राइड टू बी’ लिखवाया था.

ये भी पढ़ें-Nia Sharma Video: मिनी स्कर्ट में निया शर्मा ने पार की हॉटनेस की सारी हदें, अंदाज देख फैंस की खुली रह गईं आंखें

एक्ट्रेस हुईं ट्रोल

बता दें कि कृष्णा मुखर्जी की इन तस्वीरों को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. हालांकि, कुछ ऐसे भी हैं, जो उन्हें शो ऑफ बताकर ट्रोल कर रहे हैं. कई लोगों ने एक्ट्रेस की तुलना एक्ट्रेस उर्फी जावेद से की है. एक यूजर ने कहा, “कहीं ये पागल न हो जाए.” एक ने कहा, “मैम क्या ये सब शो ऑफ करने की जरूरत थी.” खैर, उनके चाहने वाले अपनी फेवरेट स्टार पर भर-भरकर प्यार न्यौछावर कर रहे हैं. बता दें कि एक्ट्रेस मर्चेंट नेवी ऑफिसर चिराग बाटलीवाल के साथ इसी साल शादी करेंगी. हालांकि, अभी वेडिंग डेट सामने नहीं आई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital