Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bhojpuri News: इस प्रोड्यूसर ने जताया था Khesari Lal Yadav पर भरोसा, बनाई सबसे महंगी फिल्म

Sangharsh 2: रत्नाकर कुमार ने खेसारी लाल यादव को लेकर अपने दिल की बात जगजाहिर की है.

Sangharsh 2:

खेसारी लाल यादव संघर्ष 2 (फोटो)

Bhojpuri News:  साल 2011 में भोजपुरी जगत में कदम रख खेसारी लाल यादव ने सिनेमाई पर्दे की डेफिनिशन ही बदल डाली. खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा का ट्रेंडिंग किंग कहा जाता है. बड़े-बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर खेसारी लाल यादव के नाम पर फिल्मों पर पैसा लगाने के लिए हामी भर देते हैं. एक ऐसा ही भरोसा खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर और नामी प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार ने भी दिखाया है. यह बात आप सभी अच्छे से जानते हैं कि साल 2023 में खेसारी लाल यादव अपने करियर की सबसे महंगी फिल्म संघर्ष 2 लेकर आ रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि खेसारी लाल यादव की सबसे महंगी फिल्म पर ढेरों पैसा लगाने वाले, उनपर विश्वास रखने वाले प्रोड्यूसर कोई और नहीं बल्कि रत्नाकर कुमार (Ratnakar Kumar) ही हैं.

खेसारी लाल यादव हैं रत्नाकर कुमार के फेवरेट 

भोजपुरी सिनेमा की ओर लोगों का नजरिया बदलने के लिए रत्नाकर कुमार ने अभी तक की सबसे महंगी फिल्म संघर्ष 2 बना डाली है. हाल ही में एबीपी से हुई बातचीत में संघर्ष 2 के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार ने खेसारी लाल यादव पर भरोसा जताते हुए कुछ बातें कही हैं. साथ ही रत्नाकर कुमार ने फिल्म से जुड़ी कुछ बातें भी दर्शकों के साथ साझा की हैं. जब रिपोर्ट ने रत्नाकर कुमार से सवाल किया कि खेसारी लाल यादव में ऐसा क्या है जो उन्हें ट्रेंडिंग स्टार बुलाया जाता है. इस सवाल का जवाब देते हुए रत्नाकर कुमार ने कहा “खेसारी लाल यादव आर्टिस्ट ही ऐसे हैं, शायद ही इस इंडस्ट्री में कोई उनके जितना काम करता होगा. काफी मेहनती और टैलेंटेड इंसान हैं.”

ये भी पढ़ें-क्या सनी देओल का 20 साल पुराना जलवा दोहराएंगे शाहरुख खान, गदर से क्यों होने लगी तुलना?

रत्नाकर कुमार ने आगे कहा -‘ वो ऐसे इंसान है जो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते कि पीछे क्या हो रहा है. वह कभी मेहनत से पीछे नहीं हटते. और मैं जबसे फिल्में बना रहा हूं पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे बेहतर कलाकार वो ही हैं. मैंने अभी तक उनके जैसा देखा ही नहीं है. क्योंकि बिना कुछ कहे जो आर्टिस्ट काम करें और बिना कोई लालच के. वो हमेशा यह चीज ढूंढने में लगे रहते हैं कि हम और क्या कुछ बेहतर कर सकते हैं. उनके जो काम करने की लगन है वही एक वजह है. उन्होंने इस इंडस्ट्री में अपनी जगह खुद बनाई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital