Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Armaan Malik Son: अरमान मलिक के दूसरे बेटे का ‘जैद’ नाम रखने पर भड़के फैंस, बोले- जब वह हिंदू तो बेटे का नाम मुस्लिम क्यों ? यूट्यूबर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Armaan Malik Son name: यूट्यूबर ने फैंस के इन्हीं सब सवालों का जवाब देते हुए एक लेटेस्ट ब्लॉग लिखा है. जिसमें उन्होंने ट्रोल करने वाले फैंस को करारा जवाब दिया है.

armaan malik

अरमान मलिक ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक के घर इस समय खुशियों का माहौल है. वही अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के बच्चे के पिता बन चुके हैं. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी फैमली सुर्खियों में है. अरमान मलिक ने अपने न्यू बोर्न बेबी का नाम ‘जैद मलिक’ रखा है. जो एक मुस्लिम नाम है. हालांकि अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया है. फैंस अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने यूट्यूबर अरमान मलिक को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. फैंस का कहना है कि जब वह हिंदू हैं तो उन्होंने अपने बेटे का नाम जैद क्यों रखा है.

यूट्यूबर ने फैंस के इन्हीं सब सवालों का जवाब देते हुए एक लेटेस्ट ब्लॉग लिखा है. जिसमें उन्होंने ट्रोल करने वाले फैंस को करारा जवाब दिया है. इसके अलावा वह अपने बेटे से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं.

यह भी पढ़ें– मेट्रो में बिकिनी गर्ल के बाद अब नहाने का Video Viral, चलती Metro में कपड़े उतार शैम्पू करता नजर आया युवक, महिलाओं ने बदली सीट

ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

अरमान मलिक ने अपने एक लेटेस्ट ब्लॉग के जरिए ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि “मैं सभी धर्मों को एक समान मानता हूं..हिंदू मुस्लिम सब भाई-भाई है. अभी तो मैं अपने आने वाले दो बच्चों में से एक का नाम सिख और दूसरे का ईसाई नाम रखूंगा…जब इंडिया एक है तो सभी धर्म भी एक ही है.” बता दें कि अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने 6 अप्रैल 2023 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है. अब कृतिका अस्पताल से घर आ चुकी हैं. उनकी सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. बता दें अरमान मलिक ने अभी अपने चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है, केवल उन्होंने अपने बेटे नाम बताया है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital