Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“दर्शकों को बॉक्स ऑफिस के फेक नंबर बताएंगे और खुद खरीदेंगे टिकट”, Gadar 2 के डायरेक्टर ने फिल्म मेकर्स पर साधा निशाना

Anil Sharma on Makers: अनिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में कुछ फिल्म मेकर्स पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ मेकर्स अपनी फिल्मों को बढ़ा-चढ़ा हिट बताते हैं और बॉक्स ऑफिस के फेक नंबर लोगों को बताते हैं.

अनिल शर्मा और सनी देओल

Gadar 2 Director Anil Sharma: डायरेक्टर अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिर का कलेक्शन अभी भी जारी है. फिल्म 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली है. सनी देओल को भी लोग खूब प्यार दे रहे हैं. हर कोई उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहा है. इस वजह से डायरेक्टर अनिल शर्मा इन दिनों बेहद खुश हैं. इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में कुछ फिल्म मेकर्स पर निशाना साध दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ मेकर्स अपनी फिल्मों को बढ़ा-चढ़ा हिट बताते हैं और बॉक्स ऑफिस के फेक नंबर लोगों को बताते हैं.

अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी गदर-2 के कई रिकोर्ड तोड़ दिए हैं. इसी में उन्होंने पठान के सबसे जल्दी 450 करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पठाने ने 18 दिनों में यह रिकॉर्ड बनाया था. वहीं गदर 2 ने यह रिकॉर्ड 17 दिनों में ही तोड़ दिया.

‘दर्शकों को बताते हैं फेक नंबर’

पूजा तलवार को दिए गए इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने कुछ मेकर्स पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ मेकर्स फिल्म को प्रमोशन करने के लिए झूठ बोलते हैं. वो हिट का टैग पाने के लिए कुछ मेकर्स ऐसा रास्ता अपनाते हैं जो उन्हें नहीं अपनाना चाहिए. ये दुख की बात है. अनिल शर्मा से पूछा गया था कि कैसे कुछ बॉलीवुड फिल्में ऑडियन्स को थिएटर तक लाने में असफल रहीं, तो उन्होंने कहा कि बॉलीवुड फिल्में हमेशा ऑडियन्स को अपनी ओर खींचती हैं, लेकिन फिर भी कुछ मेकर्स ज्यादा फायदे के लिए बॉक ऑफिस पर फेक नंबर दर्शकों को बताते हैं.

यह भी पढ़ें- Dream Girl 2 BO Collection Day 3: ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, फिल्म ने तीसरे दिन किया बंपर कलेक्शन

‘खुद खरीदते हैं टिकट’

फिल्म डायरेक्टर ने आगे कहा कि, “आजकल जो हो रहा है वो बहुत ही दुखी करने वाला है. कई बार फिल्म हिट नहीं होती है तो मेकर्स फेक नंबर्स बताते हैं, खुद टिकट खरीदते हैं और कई चीजें करते हैं ताकि उसे ब्रांड बना सकें. लेकिन दर्शकों को धोखा महसूस हो जाता है. ये नुकसान पहुंचाने वाला है. जब दूसरी फिल्म आती है तो ऑडियन्स वापस नहीं आती है. उन्हें लगता है ये सब झूठ लोग हैं, फेक लोग हैं.”

– भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital