Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने को तैयार पठान, तोड़ा KGF 2 का रिकॉर्ड, विदेशों में दिखा शाहरुख का क्रेज

Pathan: इंडिया में अभी ‘पठान’ की बुकिंग शुरू भी नहीं हुई है और विदेशों में फिल्म का तूफान शुरू हो चुका है. एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट्स बता रही हैं कि ‘पठान’ का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन बहुत जोरदार होने वाला है.

Pathan:

फिल्म 'पठान'

Pathan:  4 साल बाद शाहरुख खान थिएटर्स में हीरो के रोल में जल्द नजर आने वाले हैं. बादशाह की  फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही हैं. बता दें कि नवंबर में फिल्म का पहला टीजर आया था, जिसमें शाहरुख का एक्शन अवतार देखने के बाद जनता क्रेजी हो गई थी. जनवरी की शुरुआत में फिल्म का ट्रेलर आया जिसमें शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम का धांसू एक्शन अवतार भी पसंद किया जा रहा है.

दरअसल ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग अभी इंडिया में शुरू नहीं हुई है. लेकिन विदेशों में फिल्म की लिमिटेड बुकिंग चालू है और बुकिंग के आंकड़े हिंट दे रहे हैं कि ‘पठान’ की ओपनिंग बहुत जोरदार होने वाली है. शाहरुख खान को इंडियन सिनेमा का सबसे पॉपुलर इंटरनेशनल चेहरा कहा जाता है. विदेशों में ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखकर आप समझ सकते हैं कि ऐसा क्यों कहा जाता है.

जर्मनी में रिलीज से पहले ही KGF 2 का रिकॉर्ड

जानकारी के मुताबिक बता दें कि रॉकिंग स्टार यश की फिल्म KGF चैप्टर 2 ने जर्मनी में 144 हजार यूरो (1.2 करोड़ रुपये) का बिजनेस किया था. जबकि पिछले साल की ही सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ (PS-1) का जर्मनी में बिजनेस 155 हजार यूरो (लगभग 1.36 करोड़ रुपये) रहा था. ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट्स बता रही हैं कि जर्मनी में शाहरुख की फिल्म एडवांस बुकिंग से ही 150 हजार यूरो (1.32 करोड़ रुपये) तक पहुंच चुकी है.

ये हाल तब है, जब ‘पठान’ को रिलीज होने में अभी भी 10 दिन बाकी हैं. यानी KGF 2 का जर्मनी में जितना लाइफटाइम कलेक्शन था, उससे ज्यादा ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग अभी से हो चुकी है. खुद शाहरुख की ही फिल्म ‘दिलवाले’ (2016) ने, जर्मनी में पहले वीकेंड में ऑलमोस्ट 143 हजार यूरो (करीब 1.25 करोड़ रुपये) का बिजनेस किया था. यानी जर्मनी में शाहरुख अपने ही पिछले रिकॉर्ड से बहुत आगे जाने वाले हैं.

ऑस्ट्रेलिया से लेकर USA में भी जोरदार बुकिंग

शाहरुख की फिल्मों के लिए अमेरिका एक बड़ी मार्किट रही है. रिपोर्ट्स बता रही हैं कि USA में ‘पठान’ के ऑलमोस्ट 23 हजार टिकट बिक चुके हैं. यहां शाहरुख की फिल्म 10 दिन पहले ही, एडवांस बुकिंग से 350 हजार डॉलर (2.8 करोड़ रुपये) कमा चुकी है. इंडियन फिल्मों की बड़ी मार्केट्स में से एक ऑस्ट्रेलिया में ‘पठान’ ने एडवांस बुकिंग से करीब 80 हजार ऑस्ट्रेलियन डॉलर (45 लाख रुपये से ज्यादा) का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है.

ये भी पढ़ें-‘शार्क टैंक इंडिया’ फेम Namita Thapar को लेकर बेटे ने कर दिया ऐसा पोस्ट! नौकर पर लगा इल्जाम तो भड़के लोग

बॉलीवुड के टॉप ओवरसीज कलेक्शन

विदेशों से हुई कमाई यानी ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन के मामले में बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म ‘सुल्तान’ है. जिसने 13.73 मिलियन डॉलर (111 करोड़ रुपये) का बिजनेस किया था. ‘पठान’ का पहले वीकेंड का ओवरसीज कलेक्शन अगर इस रिकॉर्ड को पार कर देगा तो शाहरुख के लिए इससे जानदार वापसी नहीं हो सकती. इस लिस्ट में शाहरुख की ‘दिलवाले’ छठे नंबर पर आती है, जिसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 8.52 मिलियन डॉलर (69.25 करोड़ रूपये) था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital