Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jawan Box Office Collection Day 2: दो दिन में 100 करोड़ पार, जानें शाहरुख खान की ‘जवान’ ने दूसरे दिन की कितनी कमाई

Jawan Box Office Collection day 2: शाहरुख खान की जवान का दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, जो कि हैरान कर देने वाला है.

शाहरुख खान की फिल्म जवान फैंस की डिमांड पर खरे उतर रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दो दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई हैं. इतना ही नहीं पहले दिन के मुकाबले भले ही फिल्म की कमाई कम है. लेकिन शाहरुख खान की फिल्म दुनियाभर में अच्छा कलेक्शन कर चुकी है, जिसके बाद पहले वीकेंड पर फिल्म कितनी कमाई करेगी यह देखना दिलचस्प होगा.

दूसरे दिन 53 करोड़ की कमाई

बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, जवान ने दूसरे दिन 53 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद भारत में फिल्म का कलेक्शन 127.50 करोड़ हो गया है. 53 करोड़ में से 47 करोड़ हिंदी भाषा के हैं. हालांकि, यह आंकड़ा 50 करोड़ रुपये होने की भी संभावना है.

ये भी पढ़ें- Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से भारी तबाही, 296 लोगों की मौत, कई इमारतें जमींदोज, 6.8 थी तीव्रता

पहले दिन 74.5 करोड़ रुपये कमाए

पहले दिन के कमाई की बात करें तो जवान ने पहले दिन 74.5 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसमें से फिल्म ने हिंदी में 65.5 करोड़ रुपये, तमिल में 5.3 करोड़ रुपये और तेलुगु में 3.7 करोड़ रुपये कमाए थे. यह कमाई हासिल कर यह फिल्म अब तक की पहली हिंदी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

बता दें, शाहरुख खान की फिल्म जवान में नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, योगी बाबू, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा अहम भूमिकाओं में हैं. वहीं दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का जबरदस्त कैमियो देखने को मिला है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital