Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

शाहरुख के सिर पर संस्कृत में टैटू, जवान के प्रीव्यू में एक्टर को देख फैंस हैरान, जानिए क्या है इसका मतलब

शाहरुख खान का बाल्ड लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रीव्यू वीडियो में आपने शाहरुख खान के गंजे सिर पर टैटू तो जरूर देखा होगा. एक्टर के सिर के लेफ्ट साइड पर टैटू है.

बॉलीवुड के किंग खान की अगली फिल्म ‘जवान’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है, फिल्म का ट्रेलर प्रीव्यू हाल ही में लॉन्च किया गया था, जिसमें किंग खान गंजे लुक में नजर आए थे. शाहरुख खान का ये लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. प्रीव्यू में किंग खान के गंजे सिर पर एक टैटू देखा जा सकता है. शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जवान का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, फैंस अपने पसंदीदा एक्टर को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं.

एक्टर का बोल्ड लुक देखने को मिला

इसी बीच हाल ही में फिल्म का ट्रेलर प्रीव्यू लॉन्च किया गया, जिसमें एक्टर का बाल्ड लुक देखने को मिला. एक्टर के गंजे लुक के अलावा जो दिलचस्प है वो है एक्टर के सिर के बायीं तरफ बना टैटू. लेकिन इस टैटू को देखकर ये समझ पाना मुश्किल है कि इसमें क्या लिखा है. किंग खान की फिल्म ‘जवान’ जल्द ही पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इससे पहले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘पठान’ से शाहरुख एक बार फिर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. जिसके चलते किंग खान की बड़े पर्दे पर वापसी हुई.

किंग खान की दूसरी बड़ी फिल्म है ‘जवान’

वही किंग खान अब जल्द ही अपनी दूसरी बड़ी फिल्म ‘जवान’ के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने के लिए तैयार हैं. कुछ दिनों पहले ही फिल्म जवान का प्रीव्यू रिलीज किया गया था. जिसमें शाहरुख खान कई अलग-अलग अवतारों में नजर आए, एक लुक में वह आधा मास्क पहने नजर आए, जबकि दूसरे लुक में वह पट्टी लपेटे हुए नजर आए. इनमें से एक में वह गंजे भी नजर आ रहे थे.

शाहरुख ने बाल्ड लुक में पोस्टर शेयर किया है

आइए अब जानते हैं कि शाहरुख के टैटू में क्या लिखा है, शाहरुख का गंजा लुक नेटिज़न्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गुरुवार को शाहरुख ने ट्विटर पर अपने बाल्ड लुक में फिल्म के नए पोस्टर भी शेयर किए. जिसमें शाहरुख खान के गंजे सिर पर टैटू नजर आया था.

सिर पर बना यह टैटू संस्कृत भाषा में है

दरअसल, शाहरुख खान के सिर पर बना यह टैटू संस्कृत भाषा में है. जिसमें ‘मां जगत जननी’ यानी जगत की मां लिखा हुआ है. इस बात का खुलासा एक ट्रेड एनालिस्ट ने किया है. किंग खान की एक फोटो शेयर की. इस फोटो में शाहरुख खान का टैटू साफ देखा जा सकता है. जिसमें लिखा है, ‘मां जगत जननी’.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital