Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

The Kapil Sharma Show: पहली बार शो में आईं Neeru Bajwa, पंजाबी एक्ट्रेस संग फ्लर्ट करने लगे कपिल, बोले- शादी के बाद प्यार में कितना यकीन है?

The Kapil Sharma Show Promo: द कपिल शर्मा शो का प्रोमो सामने आ चुका है. प्रोमो में कपिल खास अंदाज में पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा का वेलकम करते दिखते हैं. नीरू पहली बार कपिल के शो में आई हैं.

The Kapil Sharma Show Promo:

द कपिल शर्मा शो (फोटो)

The Kapil Sharma Show Promo:  द कपिल शर्मा शो में बॉलीवुड सेलेब्स तो हमेशा ही अपने खास अंदाज में नजर आते हैं. लेकिन इस बार कपिल के शो में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी रंग जमाते दिखेंगे.द कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते पंजाब की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस नीरू बाजवा अपनी अपकमिंग फिल्म Kali Jotta की कास्ट संग शिरकत करेंगी.

पंजाबी एक्ट्रेस संग कपिल की मस्ती द कपिल शर्मा शो का प्रोमो भी सामने आ चुका है. प्रोमो में कपिल खास अंदाज में एक्ट्रेस नीरू बाजवा का वेलकम करते दिख रहे हैं. नीरू पहली बार कपिल के शो में आई हैं. ऐसे में कपिल ने उन्हें इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ा. कपिल नीरू से मस्ती में फ्लर्ट करते भी दिखे. उन्होंने एक्ट्रेस से कहा- आप यहां पहली बार आई हैं. इसपर नीरू ने जवाब दिया- आपने मुझे पहले इनवाइट ही नहीं किया. नीरू की बात पर कपिल हंसते हुए मजाकिया अंदाज में कहते हैं- हमें पता नहीं था आप बुलाने पर आ जाती हैं.

इसके बाद कपिल शर्मा, एक्ट्रेस नीरू बाजवा की उस फिल्म के बारे में बात करते हैं जिसमें उन्होंने मैसेज दिया था कि प्यार किसी से भी, किसी भी उम्र में हो सकता है. इसपर चर्चा करते हुए कपिल एक्ट्रेस से कहते हैं- शादी के बाद वाले प्यार पर यकीन करती हैं आप? कपिल की ये बात सुनकर नीरू बाजवा की हंसी छूट जाती है. कपिल भी अपनी बात पर खूब हंसते हैं. दोनों का मस्तीभरा अंदाज देखने लायक है.

कपिल के शो में दिखेगा पंजाबी फ्लेवर

बता दें कि नीरू बाजवा के अलावा कपिल शर्मा ने पंजाबी फिल्म की स्टारकास्ट संग भी खूब मस्ती की. कपिल एक्टर विजय से पूछते हैं कि लोग उन्हें दादू क्यों कहते हैं? वो जवाब देते हैं ‘पता नहीं सर…’ लेकिन कपिल तुरंत कहते हैं ‘दाढ़ी काली करके देख लो..क्या पता लोग चाचू कहने लगें’. कपिल की हाजिर जवाबी हर किसी को हंसने पर मजबूर कर देती है. इसके अलावा भी शो में खूब धमाल मचने वाला है. कपिल के शो में इस हफ्ते दर्शकों को फुल पंजाबी फ्लेवर देखने को मिलेगा. प्रोमो तो बेहद एंटरटेनिंग है, ऐसे में एपिसोड मिस करना बड़ी भूल होगी.

ये भी पढ़ें-Shehnaaz Gill-Guru Randhawa: शहनाज संग गुरु रंधावा ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो, फैंस बोले- शादी कर लो

कौन हैं नीरू बाजवा?

नीरू बाजवा की बात करें तो वो पंजाबी सिनेमा की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस हैं. नीरू बाजवा ने देव आनंद की ‘मैं सोलह बरस की’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में एंट्री ली और फिर पंजाबी सिनेमा में काम करने चली गईं. वे शादीशुदा हैं और तीन बच्चों की मां हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital