Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

TJMM Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का जलवा बरकरार, फिल्म ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

TJMM Box Office Collection: ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. फिल्म में रणबीर और श्रद्धा की केमिस्ट्री काफी फ्रेश और एंटरटेनिंग लग रही है. इसी के साथ फिल्म की कमाई भी बढ़ रही है.

'तू झूठी मैं मक्कार' बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल

TJMM Box Office Collection Day 3: रणबीर कपूर और श्रद्धा के स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ होली के दिन रिलीज हुई थी. इस मूवी में नए जमाने की लव स्टोरी दिखाई गई है. फिल्म रिलीज होने के बाद ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है और जमकर कलेक्शन भी कर रही है. फिल्म को पहले दिन सिनेमाघरों में जबरदस्त फुटफॉल मिला है. हालांकि दूसरे दिन कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है. तो आइए यहां जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन यानी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये का कलेक्शन किया हैं.

‘तू झूठी मैं मक्कार’ , तीसरे दिन कितना बटोर लिया 

लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’  में रणबीर और श्रद्धा ने पहली बार साथ काम किया है. दोनों की जोड़ी पर्दे पर काफी अलग नजर आ रही है और दर्शकों को इनकी केमिस्ट्री भी खूब पसंद आ रही है. यदि हम इसकी कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 15.73 करोड़ रुपये बटोरे. वहीं, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने दूसरे दिन 10.34 करोड़ रुपये बटोरे. फिल्म की तीसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सैकलिन की रिपोर्ट की माने तो, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को 10.1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 36.17 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें-  मुझे अजीब चीजें दिख रही थीं, जलती हुई कब्रें नजर आती थीं- सना खान ने बताई ‘खतरों के खिलाड़ी’ को ठुकराने की असल वजह

वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद

‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कमाई अब वीकेंड पर बढ़ने की उम्मीद है. मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को शनिवार और रविवार को सिनेमाघरों में ज्यादा से ज्यादा दर्शक मिलेंगे. ऐसे में जाहिर सी बात है कि फिल्म की कमाई में भी इजाफा होगा. बता दें कि ‘तू झूठा मैं मक्कार’ में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के अलावा डिंपल कपाड़िया, अनुभव सिंह बस्सी और बोनी कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital