Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Uorfi Javed की मां की खूबसूरती देख हो जाएंगे हैरान, फोटो देख आप भी कहेंगे वाकई कमाल…

Uorfi Javed Mother Zakiya Sultana: उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपनी मां जकिया सुल्ताना की फोटो शेयर की है. इस फोटो में उनकी मां भी काफी खूबसूरत लग रही हैं.

Uorfi Javed Mother Zakiya Sultana: अक्सर आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद के हर लुक की चर्चा होती है. अपने लुक और ड्रेसिंग सेंस के चलते वह सुर्खीयों में बनी रहती हैं. मीडिया के कैमरे भी उन्हें अक्सर खोजते रहते है. वह अपने अनोखे ड्रेसिंग सेंस से कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. लेकिन आज हम चर्चा उर्फी की नहीं बल्कि उनकी मां जाकिया सुल्ताना की बात करने वाले है, जिसकी फोटो एक्ट्रेस ने शेयर की है.

उर्फी जावेद ने मां को किया बर्थडे विश

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी मां जाकिया सुल्ताना की फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है. उर्फी की खूबसूरती के पीछे क्या राज है आप उसकी मां की तस्वीर देखकर समझ जाएंगे. उर्फी अपनी मां की तरह बेहद खूबसूरत है. इससे पहले भी जाकिया सुल्ताना तब चर्चा में आ चुकी हैं जब उनकी बेटी ‘बिग बॉस’ ओटीटी का हिस्सा रही थी. सोशल मीडिया पर उर्फी की मां ने उन्हें काफी सपोर्ट किया.

ये भी पढ़ें- पवन सिंह ने दे डाली थी होटल की बिल्डिंग से कूदने की धमकी? भोजपुरी एक्टर को बर्दाश्त नहीं होती खेसारी लाल यादव की बातें

उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं

उर्फी की मां जाकिया भी सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और बेटी के बर्थडे से लेकर हर खास मौके पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं. उर्फी के बर्थडे के मौके पर भी जाकिया ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे उर्फी. मुझे पता है कि आपके आगे एक उज्ज्वल भविष्य है! मुझे यकीन है कि आप बहुत ऊंचाई तक पहुंचेंगे. लव यू, प्यारी!’

मां जाकिया ने दिया उर्फी का साथ

वहीं जब उर्फी ‘बिग बॉस’ ओटीटी में थीं तो उनकी मां जाकिया ने उनका साथ दिया और लिखा, ‘मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं मेरे बच्चे. मुझे उम्मीद है कि आपकी घर की यात्रा उतनी ही खूबसूरत होगी जितनी आप हैं. आपको बहुत याद करेंगे. कृपया बिग बॉस ओटीटी के इस सफर में उर्फी का साथ दें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital