Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi: मनीष सिसोदिया की होगी गिरफ्तारी- आबकारी मामले में CM केजरीवाल का बड़ा दावा

Delhi: सीएम केजरीवाल ने कहा कि “सीबीआई ने सिसोदिया के आवास पर छापा मारा और उनके बैंक लॉकरों की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला.”

Arvind kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

Arvind Kejriwal: राजधानी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें लेकर एक बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा कि “मनीष सिसोदिया को दिल्ली शराब आबकारी नीति (Delhi Liquor Excise Policy Case) के संबंध में सीबीआई (CBI) ने पूछताछ के लिए बुलाया है. दिल्ली आबकारी नीति केस में सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाएगा. सीएम केजरीवाल ने आगे कहा “हमारे सूत्रों ने पुष्टि की है कि सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा रविवार को इस मामले में गिरफ्तार किया जाएगा. यह बहुत दुखद है.”

दिल्ली के सीएम ने आगे कहा कि “सीबीआई ने सिसोदिया के आवास पर छापा मारा और उनके बैंक लॉकरों की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला. मनीष सिसोदिया वो शख्स है जिसने देश की आजादी के बाद लोगों को उम्मीद दी है कि उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकती है.”

‘दिल्ली के गरीब बच्चे आज डॉक्टर, इंजीनियर बन रहे हैं’

अरविंद केजरीवाल ने ये सभी बातें एबीपी न्यूज के ‘आइडियाज ऑफ इंडिया समिट’ के दौरान कही हैं. उन्होंने कहा कि “दिल्ली के अंदर आज गरीबों के बच्चे डॉक्टर बन रहे हैं. इंजीनियर बन रहे हैं. वकील बन रहे हैं. ऐसे में मनीष सिसोदिया को झूठे केस में फंसा कर गिरफ्तार करके जेल में डाल दोगे तो देश कैसे तरक्की करेगा.” अगर किसी देश का राजा उस देश में गरीबों के बच्चों को शिक्षा देने वालों को जेल भेजेगा, तो देश की प्रगति कैसे होगी? देश कैसे आगे बढ़ेगा?” केजरीवाल ने बताया कि वह सिसोदिया से पहली बार 29 दिसंबर 1999 को मिले थे, जब वह आयकर विभाग में काम कर रहे थे.

यह भी पढ़ें-    MP News: “डबल इंजन की सरकार गरीबों का जीवन सुखी बना रही, मोदी सरकार ने जनजातीय बजट बढ़ाकर किया 90 हजार करोड़”- अमित शाह

‘बीजेपी वाले कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं थे’

वहीं सीएम केजरीवाल MCD में हुए हंगामे को लेकर कहा कि दिल्ली की जनता ने एमसीडी चुनाव में आप को जिताया था. लेकिन फिर भी बीजेपी वाले कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं थे, जैसे अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप अपनी हार मानने को तैयार नहीं थे वैसे ही ये भी हैं. इन्होंने गुंडागर्दी की जो लोकतंत्र में ठीक नहीं है. बीजेपी ने 15 साल काम किया, अच्छा किया बुरा किया यह जनता तय करेगी, जनता ने बदलाव को चुना और हमें मौका दिया.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital