नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,111 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,48,27,226 हो गई. वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 60,313 पर पहुंच गई.
देश में फिर लौटा कोरोना
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, गुजरात में छह, उत्तर प्रदेश में चार, दिल्ली तथा राजस्थान में तीन-तीन, महाराष्ट्र में दो और बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल तथा तमिलनाडु में एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,31,141 हो गई.
वहीं संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन: मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में तीन नाम और जोड़े हैं. आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 8.40 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 4.94 प्रतिशत है.
देश में अभी 60,313 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.13 प्रतिशत है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.68 फीसदी है. भारत में अभी तक कुल 4,42,35,772 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 2,20,66,26,522 खुराक दी जा चुकी हैं. गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी.
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे.
एलोवेरा में भरेगा 99% गाढ़ा जेल; बस मिट्टी में डालें 1 चम्मच यह सफेद पाउडर
By Shubhra Rai
एवोकाडो देखकर भी नहीं खरीदते? जान लें इसके 9 जबरदस्त फायदे
By Shubhra Rai
जानें फ्रीजर की बर्फ पिघलाने का सबसे आसान घरेलू जुगाड़
By Shubhra Rai
सुबह पिएं धनिया का पानी, मिलेंगे 9 जबरदस्त फायदे
By Shubhra Rai
गुड़हल के लिए बनाएं मुफ्त का जादुई घोल, खिलेंगे अनगिनत फूल
By Shubhra Rai
आपकी रसोई में तो नहीं आ गया बैन चाइनीज लहसुन? ऐसे पहचानें अंतर
By Shubhra Rai
मीठा न खाने पर भी क्यों बढ़ती है शुगर? जानिए ‘तनाव’ का यह छिपा हुआ सच
By Shubhra Rai
पौधों के लिए ‘संजीवनी’ है चावल का पानी! जानें खाद बनाने का सही तरीका
By Shubhra Rai
घी खाने से हार्ट अटैक? जानिए क्या कहती है नई रिसर्च
By Shubhra Rai
लौंग से पाएं खांसी में आराम: जानिए सही तरीका और फायदे
By Shubhra Rai
खदानों से कैसे मिलता है हीरा? भारत में कहां पाए गए दुनिया के सबसे बेशकीमती हीरे
By Vijay Ram
कौन-से हैं वे पक्षी, जिन्हें देखते ही भाग जाते हैं सांप-बिच्छू
By Vijay Ram
बालों को लंबा और घना बनाने के 10 पुराने व देसी नुस्खे
By Shubhra Rai
हरतालिका तीज 2026: शिव-पार्वती से सीखें रिश्ते के 9 नियम
By Shubhra Rai
आपको भी बार-बार सपनों में दिखते हैं सांप? जानिए असल जिंदगी में उनका असर
By Vijay Ram
गमले में उगाएं ढेरों हरी मिर्च, जानिए गार्डनिंग गुरु का फ्री नुस्खा
By Shubhra Rai
सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने से क्या होता है? जानिए एक्सपर्ट की राय
By Shubhra Rai
10 मिनट में बनाएं रुई जैसी सॉफ्ट मुरमुरा इडली
By Shubhra Rai
किचन का चॉपिंग बोर्ड कर सकता है बीमार, जानें 6 जरूरी सेफ्टी टिप्स
By Shubhra Rai
पालतू कुत्ते से कंट्रोल होगा हाई बीपी? जानें डॉक्टर्स का जवाब
By Shubhra Rai
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.