Delhi theft news: देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाली घटना उजागर हुई है. यहां रोहिणी के सेक्टर-8 इलाके में स्थित एक घर में चोर घुस आए थे. उन्होंने मकान को पूरा खंगाल लिया, लेकिन चुराकर ले जाने लायक कुछ नहीं मिला. जिसके बाद चोर उस मकान के दरवाजे पर 500 रुपये का नोट रखकर वहां से चले गए. जब मकान मालिक वापस आया तो घटना की जानकारी नॉर्थ रोहिणी थाना पुलिस को दी.
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार, उन्हें शुक्रवार को नॉर्थ रोहिणी थाना में एक कॉल आया था कि रोहिणी के सेक्टर-8 इलाके में एक मकान में चोरी की वारदात की गई. उस मकान के बुजुर्ग मालिक ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि वह पत्नी के साथ गुरुग्राम में रह रहे अपने बेटे के पास गए थे. शुक्रवार सुबह उन्हें पड़ोसी ने फोन करके बताया कि आपके घर में चोर घुसे थे. जिसके बाद बुजुर्ग गुरुग्राम वापस घर लौटा.
यह भी पढ़ें— न शौहर न ही अब्बा हुआ अपना: तलाक के बाद मायके लौटी तो अहमद ने सोते वक्त घोंट दिया बेटी का गला, रूह कंपा देने वाली वारदात
मकान मालिक को गेट पर मिला 500 रुपये का नोट
घर पहुंचकर बुजुर्ग ने देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा था. हालांकि, घर के भीतर जांच की तो पाया कि चोर अंदर से कोई सामान चोरी करके नहीं ले गए थे. बुजुर्ग को अपने घर के दरवाजे के पास उन्हें 500 रुपये का नोट जरूर मिला. उनका कहना है कि 500 रुपये का नोट चोरों ने उनके घर के दरवाजे पर छोड़ा. वहीं, पुलिस भी यह मानकर चल रही है कि नोट चोर ही दरवाजे पर छोड़ गए होंगे. फिलहाल पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है चोरों की तलाश में जुटी है.
— भारत एक्सप्रेस
गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह
सुबह उठते ही सिर में दर्द? जानें इसके 5 मुख्य कारण और स्लीप एपनिया का सच
मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
चलते समय पैरों और अंगूठे में दर्द? जानें क्या है वजह
दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
आपने देखे क्या परमेश्वर श्री विष्णु और शिव शंकर के धनुष, क्या हैं उनके नाम?
स्क्रीनशॉट लेने की आदत छीन रही आपकी याददाश्त? जानें चौंकाने वाला सच
फ्रोजन शोल्डर का डायबिटीज कनेक्शन: जानें लक्षण और इलाज
काले पड़ रहे हैं गुलाबी होंठ? जानें लिप पिगमेंटेशन की असली वजह और बचाव के उपाय
बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा
पिंपल्स और दाग-धब्बों की 5 मिनट में ऐसे करें छुट्टी!
लिम्फैटिक वॉकिंग क्या है? जानें सामान्य वॉकिंग से यह कितनी अलग और फायदेमंद है
चूहों को बिना मारे भगाने के 5 आसान और असरदार घरेलू उपाय
कैंसर कोशिकाओं को ईंधन देती हैं ये 5 आदतें, डॉक्टर ने दी चेतावनी!
रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
नींबू के पौधे में लाएं रिकॉर्ड तोड़ फल: माली का सीक्रेट फॉर्मूला
कंघी करते ही झड़ते हैं बाल? एक्सपर्ट से जानें 15 दिनों में हेयर फॉल रोकने के 5 तरीके
मुरझाते पौधों में फुंकेगी नई जान: अपनाएं 7 आसान टिप्स
मुंहासों को दबाना बंद करें, घर पर बनाएं ये 5 प्राकृतिक DIY पिंपल पैच
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.