Ghosi bypoll: उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा पर होने वाले उप चुनाव को लेकर राजनीति गर्म है. इस कड़ी में आज रविवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. घोसी सीट पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी और सपा ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है. इस बीच लखनऊ में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मऊ जनपद के घोसी विधानसभा में समाजवादी पार्टी हिंसा करवा सकती है. वहां बड़ी संख्या में अराजकतत्व आ चुके हैं.
उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि 2 सितम्बर की शाम समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बेटे ने कुर्थीजाफरपुर में एक आरक्षी को फोन कर चौकी इंचार्ज को देख लेने की धमकी दिया और कहा कि तुमको हटवा देंगे. इस घटना पर डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है, लेकिन समाजवादी पार्टी माहौल को बिगाड़ना चाहती है और बूथ कैप्चरिंग की तैयारी कर रही है. इस प्रकरण की शिकायत चुनाव आयोग से भाजपा करने जा रही है.
यह भी पढ़ें- Ayodhya: राम मंदिर 70 प्रतिशत बनकर तैयार , प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी तेज, देश के पांच लाख गांव में LIVE टेलीकास्ट की तैयारी
निर्वाचन आयोग से करेंगे शिकायत
ब्रजेश पाठक ने कहा कि निर्वाचन आयोग से मिलकर बताएंगे कि कैसे चुनाव जितने के लिए सपा गुंडागर्दी पर उतारू है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के लोग पैसा बांट रहे है. घोसी में 5 सितम्बर को मतदान होना है इसके लिए बीजेपी और सपा ने पूरा जोर लगा दिया है. सपा जहां अपनी प्रतिष्ठा बचाने में जुटी है वहीं भाजपा अपनी हारी सीट को वापस पाना चाहती है. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी बड़े नेता विधानसभा क्षेत्र में माहौल बना रहे हैं.
– भारत एक्सप्रेस
मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
चलते समय पैरों और अंगूठे में दर्द? जानें क्या है वजह
दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
आपने देखे क्या परमेश्वर श्री विष्णु और शिव शंकर के धनुष, क्या हैं उनके नाम?
स्क्रीनशॉट लेने की आदत छीन रही आपकी याददाश्त? जानें चौंकाने वाला सच
फ्रोजन शोल्डर का डायबिटीज कनेक्शन: जानें लक्षण और इलाज
काले पड़ रहे हैं गुलाबी होंठ? जानें लिप पिगमेंटेशन की असली वजह और बचाव के उपाय
बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा
पिंपल्स और दाग-धब्बों की 5 मिनट में ऐसे करें छुट्टी!
लिम्फैटिक वॉकिंग क्या है? जानें सामान्य वॉकिंग से यह कितनी अलग और फायदेमंद है
चूहों को बिना मारे भगाने के 5 आसान और असरदार घरेलू उपाय
कैंसर कोशिकाओं को ईंधन देती हैं ये 5 आदतें, डॉक्टर ने दी चेतावनी!
रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
नींबू के पौधे में लाएं रिकॉर्ड तोड़ फल: माली का सीक्रेट फॉर्मूला
कंघी करते ही झड़ते हैं बाल? एक्सपर्ट से जानें 15 दिनों में हेयर फॉल रोकने के 5 तरीके
मुरझाते पौधों में फुंकेगी नई जान: अपनाएं 7 आसान टिप्स
मुंहासों को दबाना बंद करें, घर पर बनाएं ये 5 प्राकृतिक DIY पिंपल पैच
फेस रोलर से मिलेगा मॉडल जैसा चेहरा? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कड़वा सच
लेडीज! वजन घटाना है तो तुरंत छोड़ें ये 7 गलत आदतें
रात को फल खाना सेफ है या नहीं? जानें ब्लड शुगर पर असर
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.