Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Earthquake Today: आज फिर आ गया भूकंप, Delhi-NCR में महसूस किए गए तेज झटके, नेपाल में था केंद्र

Earthquake today: नेपाल में आज फिर भूकंप ने कोहराम मचा दिया. वहां रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया. उसके झटके दिल्ली-यूपी में भी महसूस किये गए हैं.

Earthquake

भूकंप (फोटो प्रतीकात्मक)

Earthquake Today in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में आज एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंपीय गतिविधियों पर नजर रखने वाली एजेंसी ने बताया कि इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था, जहां रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 थी.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. यहां भूकंप की तीव्रता 4.3 थी. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) का कहना है कि नेपाल में आज शाम 16:16 बजे (भारतीय समयानुसार 4:20 बजे) रिक्टर पैमाने पर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया.

Nepal Earthquake

नेपाल में भूकंप से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 150 पार

इससे पहले सोमवार को नेपाल में आए भूकंप ने बड़ा नुकसान पहुंचाया था. नेपाल में 3 नवंबर की रात को कम से कम 4 बार भूकंप के तेज झटके लगे, जिससे वहां हजारों घर-मकान ध्‍वस्‍त हो गए. 150 से अधिक लोगों की जान चली गई, इसके अलावा सैकड़ों लोग जख्‍मी हो गए. पश्चिमी नेपाल में आए इस विनाशकारी भूकंप से मची तबाही से नेपाल को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है. संकट की इस घड़ी में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग ने दुख जताया और नेपाली राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को हरसंभव मदद का आश्‍वासन दिया.

यह भी पढ़िए: Earthquake News: अफगानिस्तान में आए 6.3 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 2,053 के पार हो गया, 3 घंटे तक मचाई तबाही

चीन के राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दुख जताया

नेपाल में आए भूकंप पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग ने नेपाली राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के नेतृत्व और राहत प्रयासों को तेजी से चलाने और प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए नेपाली सरकार की क्षमता पर पूरा भरोसा जताया. इसके अलावा, उन्होंने नेपाल को आवश्यक सहायता देने के लिए भी कहा. उन्‍होंने अपने संदेश में चीनी सरकार और लोगों की ओर से गहरा शोक जताया. नेपालियन मीडिया के मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग ने शोक संतप्त परिवारों और घायलों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की, साथ ही प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. साथ ही चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने भी नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड को शोक संदेश भेजा.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital