Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“जो करेगा सो भरेगा, हर विषय को हम से नहीं जोड़ा जाए”, छोटे भाई का गुंडागर्दी वाला वीडियो वायरल होने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई

Madhya Pradesh: धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि “हम गलत के साथ नहीं हैं, कानून इस मामले की जांच करे और हर विषय को हम से नहीं जोड़ा जाए. हम अपने मार्ग में सनातन, हिंदुत्व और बालाजी की सेवा में लगे हुए हैं.”

dhirendra Shastri

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (फोटो फाइल)

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सौरभ उर्फ शालिग्राम (Shaligram) के खिलाफ पुलिस ने दलित परिवार से मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था. जिस पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण ने वीडियो जारी कर सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि “जो करेगा सो भरेगा, हर चीज को मेरे नाम से नहीं जोड़ा जाए.”

भाई शालिग्राम का शादी में गुंडागर्दी करने का वीडियो वायरल होने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि “हम गलत के साथ नहीं हैं, कानून इस मामले की जांच करे और हर विषय को हम से नहीं जोड़ा जाए. हम अपने मार्ग में सनातन, हिंदुत्व और बालाजी की सेवा में लगे हुए हैं, इस देश में संविधान है, जो करेगा वो भरेगा.”

शास्त्री के भाई ने शादी में थी गुंडागर्दी

हाल ही चर्चा में आए बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने एक शादी में घुसकर जमकर उत्पात मचाया था जिसके बाद उन पर मध्य प्रदेश के छतरपुर पुलिस ने एससी-एसटी (SC-ST) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. वहीं अब उनकी गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है. बता दें कि उन पर आरोप था कि उन्होंने एक शादी समारोह में घुसकर दलित परिवार को तमंचे की नोंक पर धमकाया, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और दलित लड़की के पिता के साथ मारपीट की.

यह भी पढ़ें-   Delhi: जासूसी के आरोप में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, गृह मंत्रालय ने CBI को दी मंजूरी

वहीं शादी वाले वायरल वीडियो में बाबा का छोटा भाई सिगरेट पीता हुआ देखा गया. उसके हाथ में तमंचा भी था. खबरों के मुताबिक उसने नशे में महिलाओं के साथ अभद्रता भी की. जिसकी वजह से शादी में तनाव फैल गया और कई बाराती बारात छोड़ कर भाग गए थे.

121 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया जाना था

खबरों के मुताबिक, बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के दिन 121 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया जाना था. लेकिन एक गरीब दलित परिवान ने अपनी बेटी का सामुहिक विवाह करने से इंकार कर दिया, बस इसी बात पर शालिग्राम हाथ में कट्टा लेकर मारपीट करने पहुंच गया.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital