Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगाया था सलाद, खाने में निकल आया जिंदा ‘घोंघा’, Video वायरल हुआ तो कंपनी ने दिया ये जवाब

Swiggy Online Food Delivery: बंगलूरू के रहने वाले इस शख्स ने उस सालाद का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसके बाद तमाम यूजर ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

सलाद से निकला जिंदा घोंघा

Swiggy: आमतौर पर हम लोग ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं. कुछ बाहर के खाने के शौकिन होते हैं तो कुछ लोग कभी-कभी ऑनलाइन फूड करते हैं. आज कल हम लोग ऑनलाइन ऑर्डर पर बहुत ज्यादा भरोसा करते हैं. लेकिन आपको पता है कि बंगलूरू से एक ऐसा बाकया सामने आया है जो आपके होश उड़ा देगा. दरअसल यहां एक शख्स ने ऑनलाइन फूड कंपनी स्विगी से सलाद ऑर्डर किया था. लेकिन उसे नहीं पता था कि जो वह सालाद उसने मंगाया है उसमें एक जिंदा घोंघा निकलने वाला है. जैसे ही उसने सलाद को खोला तो उसमें से एक जिंदा घोंघा बाहर निकल आया.

बंगलूरू के रहने वाले इस शख्स ने उस सालाद का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसके बाद तमाम यूजर ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं ये वीडियो अब काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.

शख्स ने सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी

बंगलूरू के कोरमंगला फर्स्ट ब्लॉक में रहने वाले शख्स का आरोप है कि उसने आउटलेट से यह ऑर्डर किया था. जैसे ही उनसे इस सालाद को खोला तो उसमें जिंदा घोंघा बाहर निकला आया. इसके अलावा उसने इस नाराजगी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इसकी शिकायत कस्टमर केयर से की तो उन्होंने भी उसका पूरा रिफंड नही किया.

स्विगी ने भी दिया अपना रिएक्शन

वहीं स्विगी ने इस पूरे मामले पर भी अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि वह शख्स अपने ऑर्डर आईडी साझा करें. जिससे की वह इसकी जांच करा सकें. कंपनी की तरफ से कहा गया है कि यह देखना भयानक है. कृपया ऑर्डर आईडी हमें भेजकर इसकी सहायता करें. जिससे इस मामले में कार्रवाई कर सकें.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital