Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Maharashtra: नागपुर-पुणे हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 7 लोगों की मौत, 13 घायल

Nagpur-Pune highway: महाराष्ट्र में नागपुर-पुणे हाइवे पर ट्रक-बस की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल बताये जा रहे हैं.

maharashtra

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा (सोशल मीडिया)

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के बुल्ढाणा में नागपुर-पुणे हाईवे पर भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां बस और टक्कर की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल बताय जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, बस पुणे से महकर जा रही थी. इस दौरान उसे सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा सुबह 7 बजे के करीब सिंदखेडराजा तहसील के पलसखेड चक्का गांव के पास हुआ है.

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है बस और ट्रक के परखचे उड़ गए हैं. इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि दोनों गाड़ियों की रफ्तार काफी ज्यादा थी. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बस कई कई सीटें ही उखड़ गई हैं और उनको भयंकर नुकसान हुआ है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital