Bharat Express DD Free Dish

‘राहुल गांधी के बयान पर लोग हंसते हैं…’, मोदी सरकार के मंत्री हरदीप पुरी का कांग्रेस नेता पर पलटवार

संसद की सुरक्षा में चूक के मामले ने सियासी माहौल गरम कर दिया है. विपक्षी दल सरकार से इस मामले में बयान की मांग कर रहे हैं. वहीं, सत्तारूढ़ पार्टी के नेता हरदीप सिंह पुरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा.

Hardeep Singh Puri Vs Congress MP Rahul Gandhi

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राहुल गांधी

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा नेताओं में रार मची हुई है. आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस मुद्दे पर बोले तो केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन पर पलटवार किया. मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि राहुल के बयान पर लोग हंसते हैं.

हरदीप पुरी ने कहा, ‘राहुल गांधी एक ऐसे युवा नेता हैं जो कई बातें बोलते हैं. उनकी पार्टी की विचारधारा से जुड़े लोग संसद में (विजिटर गैलरी से नीचे) कूद पड़े और राहुल कहते हैं कि इसका कारण बेरोजगारी है…सच ये है जब राहुल बयान देते हैं और लोग हंसते हैं.’

इससे पहले राहुल गांधी ने संसद की सुरक्षा में सेंध के बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा था, “आपको पता है कि यह क्यों हुआ? भाइयो…बहनों… देश में मुख्य मुद्दा बेरोजगारी है. प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की वजह से देश के युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रहीं हैं. इस घटना की मुख्य वजह बेरोजगारी और महंगाई है.”

rahul gandhi congress



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read