Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“पापा, आपके निशान मेरा रास्ता”, पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते समय राहुल हुए भावुक, बोले- चीन ने हमारी जमीन छीन ली…

Rahul Gandhi: लद्दाख में अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि- चिंता की बात यह है कि चीन ने जमीन छीन ली है. लोगों का कहना है कि चीन की सेना इलाके में घुस आई है और उनकी चरागाह जमीन छीन ली गई है.

राहुल गांधी ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि (फोटो ट्विटर)

Rajiv Gandhi Birth Anniversary: देश में आज यानी की रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती है. इस कड़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी को उनकी जयंती पर 14,270 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख (Ladakh) के पैंगात्सो झील के किनारे श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी. राहुल गांधी के पैंगात्सो झील के किनारे श्रद्धांजलि देने का वीडिया भी सामने आया है.

पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पिता की जयंती पर राहुल गांधी भावुक भी नजर आएं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं. आपके निशान मेरा रास्ता हैं – हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज़ सुन रहा हूं.”

‘चीन ने हमारी जमीन छीन ली है’

इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि- चिंता की बात यह है कि चीन ने जमीन छीन ली है. लोगों का कहना है कि चीन की सेना इलाके में घुस आई है और उनकी चरागाह जमीन छीन ली गई है, लेकिन PM मोदी ने कहा कि एक इंच भी जमीन नहीं छीनी गई, लेकिन ये सच नहीं है, आप यहां किसी से भी पूछ सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि लद्दाख के लोगों की बहुत सारी शिकायतें हैं, वे उस दर्जे से खुश नहीं हैं जो उन्हें दिया गया है, वे प्रतिनिधित्व चाहते हैं और बेरोजगारी की समस्या है. लोग कह रहे हैं कि राज्य को नौकरशाही से नहीं बल्कि जनता की आवाज से चलना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Ladakh Accident: लेह लद्दाख में बड़ा हादसा, पहाड़ से खाई में गिरा सेना का वाहन, 9 जवानों की गई जान

दिल्ली में ‘वीर भूमि’ पर सोनिया गांधी ने श्रद्धांजलि

वहीं, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा दिल्ली में ‘वीर भूमि’ पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की.

– भारत एक्सप्रेस

 

पापा, आपके निशान मेरे रास्ते, पिता राजीव को श्रद्धांजलि देते समय राहुल हुए भावुक, बोले- चीन ने हमारी जमीन छीन ली…

“चीन ने हमारी जमीन छीन ली”, पिता राजीव को श्रद्धांजलि देते समय राहुल हुए भावुक, बोले- पापा, आपके निशान मेरे रास्ता

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital