Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rahul Gandhi के केदारनाथ मंदिर पहुंचते ही लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, Video Viral

kedarnath temple: राहुल का भक्तों को चाय देने वाले वीडियो के अलावा एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा कहा जा रहा है कि राहुल गांधी के वहां पहुंचने के बाद ही लोगों ने मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगाना शुरू कर दिए.

केदारनाथ पहुंचे राहुल गांधी

Rahul Gandhi Kedarnath: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार को केदारनाथ पहुंचे. वह पहले हेलीपैड उतरे और फिर से वहां से मंदिर पहुंचे. राहुल का यह दौरा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. कांग्रेस नेता आजकल आम नागरिकों के बीच जाते हैं और उनसे मुलाकात करते हैं. इस तरह उन्होंने यहां भी केदारनाथ पहुंच के बाद आम नागरिकों को चाय पिलाई. इसके साथ ही उन्होंने मंदिर के दर्शन भी किए और परिक्रमा भी लगाई. इस मौके पर उन्होंने आम लोगों से बातचीत भी की. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं.

राहुल का भक्तों को चाय देने वाले वीडियो के अलावा एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा कहा जा रहा है कि राहुल गांधी के वहां पहुंचने के बाद ही लोगों ने मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगाना शुरू कर दिए.

वीडियो में सुनाई दे रहे मोदी-मोदी के नारे

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें साफ मोदी-मोदी के नारे सुनाई दिए जा सकते हैं. हालांकि इस वीडियो राहुल गांधी नजर नहीं आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसा बताया जा रहा है कि राहुल गांधी जब मंदिर जा रहे थे तो उस दौरान वह लाइन में लगे हुए थे. इस दौरान लोगों ने मोदी-मोदी के नारे और जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए. हालांकि यह वायरल वीडियो है हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं.

इसके अलावा राहुल गांधी भक्तों को चाय देते हुए भी वीडियो सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. कांग्रेस नेता के केदारनाथ दौरे के अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं.

कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से की यह अपील

वहीं कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा को निजी और आध्यात्मिक बताया है. पार्टी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि इस दौरान उनसे ज्यादा लोग मिलने नहीं पहुंचे. कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने उत्तराखंड आए हैं. ये उनकी निजी आध्यात्मिक यात्रा है, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि इस निजी यात्रा का सम्मान करते हुए इस यात्रा को एकांत में पूर्ण करने दें. आप सभी अपना उत्साहपूर्वक समर्थन मन से कर सकते हैं और अगली बार अपने प्रिय नेता से मिल सकते हैं। जय श्री केदार!”

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital