Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, जानिए देश भर में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update Today: मौसम विभाग की मानें तो आज पूर्वी और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में मानसून एक्टिव रहेगा, जिसके चलते मौसम सुहाना रहने की उम्मीद जताई जा रही है.

Weather Update

Weather Update: प्रतीकात्मक तस्वीर

एक बार फिर से देश में मॉनसून का दोर देखने को मिल रहा है. कई राज्यों में बारिश भी हो रही है. वहीं बारिश के बाद मौसम एक बार फिर सुहावना हो गया है. इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में अच्छी बारिश हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी शुक्रवार (15 सितंबर) को पूर्वी भारत के कई राज्यों में मॉनसून सक्रिय होगा, जबकि पश्चिमी भारत में भी आज से बारिश का दौर शुरू हो गया है. इसके चलते दिल्ली, यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना बढ़ गई है.

दिल्ली समेत इन राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम?

आज सुबह से ही दिल्ली एनसीआर में बारिश देखने को मिल रही है. बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन भर बारिश के बाद मौसम ठंडा हो जाएगा. इसके साथ ही तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है. साथ ही बात करें वायु गुणवत्ता की तो पिछले 24 घंटों के दौरान शाम 4 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 106 अंक दर्ज हुआ है, जो मध्यम श्रेणी में आता है.

ये भी पढ़ें- सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के पाचौर और निमोटा गांव में करोड़ों रु के विकास कार्यों की दी सौगात

इस हफ्ते यूपी में कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं कई जगहों पर मूसलाधार बारिश ने कहर भी बरपाया है. लखनऊ, बाराबंकी, मुरादाबाद में भारी बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई. साथ ही यूपी में आज भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है. उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों तक पूरे राज्य में बारिश होने का अनुमान है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital