Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ram mandir: “निमंत्रण के लिए कौन गिड़गिड़ा रहा, उनमें अहंकार भर गया है”, पूर्व मंत्री नारायण पांडे का चंपत राय पर हमला

Ram mandir: दरअसल पूर्व मंत्री नारायण पांडे ने चंपत राय के बयान पर पलटवार करते हुए ये बाते कही हैं. उन्होंने कहा कि हमने उनका बयान सुना, जिसमें वह कह रहे थे कि विपक्ष के नेता चुप रहेंगे तो उनको निमंत्रण दिया जाएगा. 

ram mandir

तेज नारायण पांडे (फोटो फाइल)

Ram mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए विपक्ष को निमंत्रण देने के मामले पर सियासत अभी जारी है. इस कड़ी में सपा ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर हमला बोला है. दरअसल सपा प्रवक्ता और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने चंपत राय को अहंकारी बताया है. उन्होंने निमंत्रण को लेकर पार्टी और अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि चंपत राय जी अहंकारी हो गए हैं. कौन सा विपक्ष का नेता उनके सामने निमंत्रण के लिए गिड़गिड़ा रहा है कि हमें निमंत्रण दे दो. हमें राम मंदिर जाने के लिए क्या अब उनसे टिकट लेना पड़ेगा.

दरअसल पूर्व मंत्री नारायण पांडे ने चंपत राय के बयान पर पलटवार करते हुए ये बाते कही हैं. उन्होंने कहा कि हमने उनका बयान सुना, जिसमें वह कह रहे थे कि विपक्ष के नेता चुप रहेंगे तो उनको निमंत्रण दिया जाएगा.

‘क्या वह राम मंदिर अपने पैसे से बनवा रहे’

सपा प्रवक्ता ने आगे चंपत राय पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या वह राम मंदिर अपने पैसे से बनवा रहे हैं. सभी ने इसमें दान दिया है. कुछ लोगों ने खुल कर दान दिया है तो कुछ गुप्त दान दिया है. हमारे भी बहुत सारे लोगों ने दान दिया है. कांग्रेस पार्टी के लोगों ने भी दिया है. प्रभु श्री राम हमारे लिए श्रद्धा का विषय हैं. वो राजनीति का विषय नहीं हैं. आगे उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा रामनवमी को इसलिए नहीं की जा रही क्योंकि तब आचार संहिता लग जाएगी. हमारे शंकराचार्य जी जो हमारे पूज्य साधु संत हैं, उनका आदर सम्मान है, चंपत राय जी को इतना अहंकार हो गया है कि वो पूज्य शंकराचार्य के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. उनमें अहंकार भर गया है. मैं अयोध्या का छोटा नागरिक होने के नाते शंकराचार्य से क्षमा मांगता हूं. हमने चंपत राय जी का एक बयान सुना था. इसमें वो कह रहे थे कि विपक्ष के लोग चुप रहें तो निमंत्रण मिलेगा. चंपत राय जी के सिर पर अहंकार चढ़कर बोल रहा है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital