Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar: नहीं थम रही रामनवमी पर भड़की हिंसा की आग, सासाराम में बम ब्लास्ट, बिहार शरीफ में हुई 12 राउंड फायरिंग, RPF तैनात, इंटरनेट बंद

Nalanda: बिहार शरीफ के पहाड़पुर में शनिवार रात को दनादन 12 राउंड फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा. इसके अलावा काशी तकिया में 6 राउंड फायरिंग हुई.

Bihar Blast

सासाराम में बम ब्लास्ट (फोटो ट्विटर)

Sasaram: बिहार में रामनवमी पर शुरू हुई हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं ले रही है. आगजनी, पत्थरबाजी, और बम ब्लास्ट की खबरों से बिहार दहल उठा है. बीते दिन शनिवार को रोहतास के सासाराम में बम विस्फोट हो गया. जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है. वहीं बिहार शरीफ में भी फिर से हिंसा भड़क उठी. यहां 4 से 5 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, कई लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

शनिवार रात को सासाराम के शेरगंज इलाके में एक धार्मिक स्थल के बाहर बम फेंका गया. धमाके में 6 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल लाया गया. हालत गंभीर देखकर सभी को बाद में बीएचयू (BHU) रेफर कर दिया गया. रोहतास में इंटरनेट सेवा पूरी तरह बंद है.

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है. सासाराम के डीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा, “सासाराम में बम विस्फोट हुआ था. घायलों को बीएचयू अस्पताल रेफर किया गया था. हम अभी सभी कोणों से जांच कर रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

यह भी पढ़ें-   “जैसे चंद्रशेखर के दरवाजे पर राम जेठमलानी की दवा हुई, वैसे ही केजरीवाल की भी होगी”- बलिया के BJP सांसद ने केजरीवाल को दी धमकी

बिहार शरीफ में 12 राउंड फायरिंग से दहला इलाका

सासाराम के अलावा नालंदा में भी भयकंर हिंसा फैली हुई है. यहां डीएम शशांक शुभंकर ने शहर में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है. बिहार शरीफ के पहाड़पुर में शनिवार रात को दनादन 12 राउंड फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा. इसके अलावा काशी तकिया में 6 राउंड फायरिंग हुई. हालातों को देखते हुए सासाराम में पुलिस टीम, स्पेशल टॉस्क फोर्स और पैरा मिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च भी किया.

बढ़ती हिंसा को देखते हुए पूरा शहर में पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती हो चुकी है. रोहतास में शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूल, मदरसों और कोचिंग सेंटर्स को 4 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश जारी किया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital