Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update: दिल्ली में पड़ेगा घना कोहरा, यूपी-बिहार में होगी बारिश, जानें कहा रहेगा ‘मिचौंग’ तूफान का असर

Delhi Weather: दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में जल्द ही घना कोहरा देखने को मिलेगा.

Weather UPdate

दिल्ली में पड़ेगा घना कहोरा (फोटो फाइल)

Weather Update: जो लोग अब तक कड़ी ठंड का इंतजार कर रह थे. उनकी ये ख्वाहिश पूरी होने वाली है, क्योंकि राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश और बिहार में कंपकंपाती ठंड पड़ने वाली है. वहीं देशभर के कई राज्यों में इस समय वेस्टर्न डिस्टरबेंस और चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ का असर देखने को मिल रहा है. जिससे दक्षिण के राज्यों में लगातार बारिश का कहर जारी है. आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा के साथ कई राज्यों में मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा आज मंगलवार (5 दिसंबर) को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां अभी दिन के समय में ज्यादा ठंड नहीं है. हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ जाती है. बीते कुछ दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिली थी. जिससे प्रदूषण में तो कमी आई थी और लोगों ने राहत की सांस ली थी.

दिल्ली में पड़ेगी कंपकंपाती ठंड

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में जल्द ही घना कोहरा देखने को मिलेगा. हल्की बारिश के बाद अभी दिल्ली में कंपकंपाती ठंड की शुरुआत होने वाली है. जो कि घने कोहरे के साथ शुरू होगी. बता दें कि फिलहाल दिल्ली का प्रदूषण भी काफी कम हो गया है. बारिश के बाद यहां एक्यूआई में सुधार देखने को मिला है हालांकि वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में अभी भी है

कहां-कहां होगी बारिश

स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश में 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिसके चलते साथ मध्यम से भारी बारिश संभव है. इसके अलावा तेलंगाना और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. मौसम एजेंसी के मुताबिक, तमिलनाडु, कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और दक्षिणी झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. साथ ही तेलंगाना, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital